
Portable Washing Machine: सर्दियां आते ही वॉशिंग मशीन की डिमांड बढ़ जाती है. बढ़ती डिमांड के कारण वॉशिंग मशीन के दाम भी बढ़ जाते हैं. ज्यादा कीमत होने के कारण लोग खरीद नहीं पाते हैं. अगर आप एक या दो लोग घर में रहते हैं और कम बजट की वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं तो हम आपको एक वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल बाल्टी की तरह दिखती है. इसको आप आसानी से कहीं भी फिट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन के बारे में…
बाल्टी बन जाएगी Washing Machine
Hilton 3 kg Semi-Automatic Top Loading Washing Machine बिल्कुल बालटी जैसी नजर आती है. ये 3KG कैपेसिटी के साथ आती है, जो सेमी-ऑटोमैटिक है. इस मशीन में आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं. इसमें खास स्पिनर अटैचमेंट भी मिलता है, जिससे कपड़े जल्दी सूखते हैं. इसमें ऑटोमैटिक ऑफ की सुविधा भी मिलती है. इसको प्लग-इन करके आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
Portable Washing Machine Price
ड्राइअर बास्केट के साथ आने वाली इस Washing Machine की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन ऑफर्स प्राप्त करके अमेजन से इसको 4,590 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह 10 मिनट में कपड़े धो देती है, जिससे पानी और बिजली की भी बचत होगी. ऑनलाइन के अलावा आप इसे लोकल मार्केट से भी खरीद सकते हैं. हो सकता है उसका डिजाइन थोड़ा अलग हो, लेकिन काम वैसा ही करेगी.
NEWS SOURCE : zeenews
