Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर किसी के लिए जरूरी है ये खबर, नए साल 2023 के पहले दिन से होंगे ये 5 बड़े बदलाव

हर किसी के लिए जरूरी है ये खबर, नए साल 2023 के पहले दिन से होंगे ये 5 बड़े बदलाव

faridabadnews24By faridabadnews24December 28, 2022No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

साल 2022 खत्म होने जा रहा है और आगाज होने वाला है नए साल का.  2023 का स्वागत करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन ये नया साल पहले दिन से ही अपने साथ कुछ बड़े बदलाव (Rule Changes 2023) लेकर आने वाला है, जो सीधे तौर पर आपकी वित्तीय सेहत (Financial Health) पर प्रभाव डालने वाला साबित हो सकता है. इसलिए होने वाले इन चेंज के बारे में पता होना आपके लिए बेहद जरूरी है. हम ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Price) से लेकर बैंक लॉकर तक के नियम (Bank Locker Rules) शामिल हैं.

बदलावों के साथ नए साल की शुरुआत

  • 2/8

बदलावों के साथ नए साल की शुरुआत
वैसे तो हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई Changes लाती है. लेकिन साल के पहले होने वाले बदलाव कुछ ज्यादा गौर करने वाले होते हैं, जिनसे पूरे साल का अंदाजा लगाया जा सकता है. 1 जनवरी 2023 से होने वाले प्रमुख बदलावों में गैस सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी (CNG-PNG Price) की कीमतों में चेंज हो सकता है. इसके साथ ही आरबीआई (RBI) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक बैंक लॉकर से जुड़े नियम बदलने वाले हैं. वहीं HDFC अपने क्रेडिट कार्ड्स पर रिवार्ड्स प्वाइंट्स के नियम बदलने वाला है, तो वहीं GST ई-इन्वॉयसिंग के लिए सीमा घटने वाली है.

पहला बदलाव: GST Invoicing के नियम

  • 3/8

पहला बदलाव: GST Invoicing के नियम
जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग (GST Invoicing) या इलेक्ट्रॉनिक बिल के नियम 1 जनवरी 2023 से बदलने जा रहे हैं. सरकार ने ई-इन्वॉयसिंग के लिए 20 करोड़ रुपये की सीमा को कम करते हुए पांच करोड़ रुपये कर दिया है. यह नियम 2023 के पहले दिन से लागू होने जा रहा है. इस नियम के लागू होने से अब उन कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना जरूरी होगा जिनका बिजनेस सालान पांच करोड़ से अधिक का है.

दूसरा बदलाव: Bank Locker के नियम

  • 4/8

दूसरा बदलाव: Bank Locker के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पहली जनवरी 2023 से बैंक लॉकर (Bank Locker) को लेकर तय किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है. नए नियमों के लागू होने के बाद बैंकों पर लगाम लगेगी और वे ग्राहकों के साथ बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे. इसके बाद बैंकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी…क्योंकि अगर लॉकर में रखे किसी ग्राहक के सामान को किसी कारणवश कोई नुकसान पहुंचता है, तो बैंक की जिम्मेदारी तय होगी. बता दें बैंक से ग्राहकों को 31 दिसंबर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना है, इसके जरिए ग्राहकों को लॉकर के नियमों में बदलाव के बारे में जानकारी SMS और अन्य माध्यम से दी जाएगी.

तीसरा बदलाव: Vehicle खरीदना महंगा!

  • 5/8

तीसरा बदलाव: Vehicle खरीदना महंगा!
अगर आप भी नए साल पर अपने या परिवार के लिए गाड़ी खरीदने का प्लान बनाए बैठे हैं, तो हो सकता है कि आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़े. दरअसल, 2023 की शुरुआत से ही Maruti Suzuki, MG Motors, Hyundai, Reno से लेकर Audi और Mercedese जैसी कंपनियां अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं. टाटा की ओर से अपने कॉर्मशियल गाड़ियों की कीमत जनवरी 2023 से बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया गया है. जा रही है.

चौथा बदलाव: Credit Card के नियम

  • 6/8

चौथा बदलाव: Credit Card के नियम
प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने अपने क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Credit Card) के नियमों में चेंज करने का फैसला किया है, जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएगा. अगर आप इस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर ये बदलाव आपके लिए जानना जरूरी है. दरअसल, HDFC क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स (Reward Points) के Rule Change होने जा रहे हैं. आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने सभी रिवॉर्ड पॉइंट का भुगतान 31 दिसंबर 2022 तक कर लें.

पांचवा बदलाव: LPG-CNG-PNG के दाम

  • 7/8

पांचवा बदलाव: LPG-CNG-PNG के दाम
नए साल की शुरुआत में LPG Cylinder-CNG-PNG की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. वैसे तो तेल-गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दाम संशोधित करती हैं. लेकिन नए साल पर सरकार की ओर से आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि बीते कुछ समय से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. इसके चलते देश में नए साल पर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

फोन कंपनियों के लिए नया रूल

  • 8/8

Phone कंपनियों के लिए नया रूल 
इन पांच बड़े बदलावों के साथ ही एक जनवरी 2023 से फोन निर्माता कंपनियों और इसका आयात-निर्यात करने वाली फर्मों के लिए भी नया रूल आएगा. इसके तहत कंपनियों को हर फोन के आईएमईआई (IMEI) नंबर का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा. दूरसंचार विभाग ने IMEI से छेड़छाड़ होने के मामलों पर लगाम लगाने के लिए ये तैयारी की है. जो फोन विदेशी यात्रियों के साथ भारत आए हैं, उनका भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा.

 

 

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 these 5 major changes will happen from the first day of the new year 2023. This news is important for everyone
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.