Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कमलनाथ ने कर दिया खुलासा, 2024 में कांग्रेस की तरफ से कौन होगा PM पद उम्मीदवार

कमलनाथ ने कर दिया खुलासा, 2024 में कांग्रेस की तरफ से कौन होगा PM पद उम्मीदवार

faridabadnews24By faridabadnews24December 31, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा भी होंगे. पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यह बात कही.  कमलनाथ ने कहा, ‘जहां तक 2024 के चुनाव का सवाल है, तो राहुल गांधी जी विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री का चेहरा भी होंगे.’ उनके मुताबिक, ‘दुनिया के इतिहास में 3500 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा किसी व्यक्ति ने नहीं की है. भारत देश के लिए इतनी शहादत किसी परिवार ने नहीं दी है, जितनी गांधी परिवार ने दी है.’ कमलनाथ ने कहा, ‘राहुल गांधी सत्ता की राजनीति नहीं करते हैं. वह जनता की राजनीति करते हैं और जो जनता की राजनीति करता है, जनता उसे खुद-ब-खुद सिंहासन पर बैठा देती है.’

 

 

 

‘कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से कार्य कर रहे हैं’
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राहुल गांधी स्पष्ट कर चुके हैं कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है. इस यात्रा का उद्देश्य भारत को तोड़ने वाली शक्तियों को पराजित करना और नफरत को समाप्त करना है. जहां तक चुनाव का सवाल है, तो मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बननी तय है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से कार्य कर रहे हैं.’

 

 

 

क्या हो सकता है सिंधिया की वापसी?
यह पूछे जाने पर कि क्या भविष्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी छोड़ने वाले कुछ अन्य नेताओं की कांग्रेस में वापसी संभव है, तो उन्होंने कहा, ‘मैं किसी व्यक्ति विशेष के बारे में टिप्पणी नहीं करता. लेकिन जिन लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है, कार्यकर्ताओं का भरोसा तोड़ा है और मध्य प्रदेश की जनता के साथ बेईमानी की है, उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद हैं.’

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Congress Congress Pm Candidate 2024 faridabadnews faridabadnews24 Kamal Nath Kamal Nath revealed who will be the PM candidate from Congress in 2024 Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.