
BPL Ration Card Benefits: हरियाणा सरकार गरीब परिवारों को घर की मरम्मत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसके लिए बीपीएल परिवारों को हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत आवेदन करना होगा। इन बीपीएल परिवारों को 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों को मिलता था, लेकिन अब मनोहर लाल सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाकर सभी वर्गों के बीपीएल परिवारों को इसमें शामिल कर लिया है. वहीं, इस योजना के तहत पहले 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 80 हजार रुपये कर दिया गया है.
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसका नाम बीपीएल सूची में शामिल होना चाहिए।
- यदि आवेदक पिछड़ा वर्ग या अनुसूचित जाति का है तो उसे अपना जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
- आवेदक के पास स्वयं का मकान होना चाहिए, जो कम से कम दस वर्ष पुराना हो।
- ADHAR CARD, बैंक खाता संख्या, और पीपीपी
- आवेदक परिवार की सालाना आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.haryanascbc.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां आपको हरियाणा अंबेडकर आवास योजना का आवेदन फॉर्म मिलेगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही भरें।
- इसके साथ ही आपको जरूरी दस्तावेज भी अटैच करने होंगे।
- ध्यान रहे कि आपने जो भी फॉर्म भरा है उसका प्रिन्ट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
- इस तरह आप हरियाणा अंबेडकर आवास जीर्णोद्धार योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
NEWS SOURCE : chopaltv
