
हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पत्नी के भागने से परेशान पति ने चाकू से गला काटकर खुदकुशी की कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित पति को पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक युवक ने यह कदम अपनी पत्नी के भागने के बाद उठाया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को भगाने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी का दोस्त है। युवक ने बताया कि पत्नी को भगाने में वहां पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो रिश्ते में पत्नी का भाई लगता है। पुलिसकर्मी, दोस्त और एक अन्य युवक मिलकर उस पर पिछले काफी समय से दबाव बना रहे थे, जिस वजह वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
वह इससे पहले भी एक बार सुसाइड करने का प्रयास कर चुका है। उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। युवक की हालत गंभीर है, इसलिए उन्होंने उसको प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
NEWS SOURCE : chopaltv
