
गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दोस्तों के साथ न्यू ईयर की पार्टी में नशे में बेसुध युवती का होटल के कमरे में होटलकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर होटलकर्मी सुबोध कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, पूरा मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र के एलिगेंट होटल का हैं. यहां एक युवती 31 दिसंबर की रात अपने 5 दोस्तों के साथ न्यू ईयर के पार्टी में शामिल होने पहुंची. 1 जनवरी की सुबह युवती अपने दोस्तों के साथ एलिगेंट होटल पहुंची. कमर नंबर 112, 113 और 116 में सभी दोस्त पहुंचे. जिसमें 3 लड़के और 3 लड़कियां शामिल थीं. इस दौरान कमरे में अकेले सोने के दौरान दुष्कर्म उसके साथ रेप हुआ.
