Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वैक्सीन लेने के बाद भी हो सकते हैं शिकार, कितना खतरनाक है XBB.1.5 सब वेरिएंट?

वैक्सीन लेने के बाद भी हो सकते हैं शिकार, कितना खतरनाक है XBB.1.5 सब वेरिएंट?

faridabadnews24By faridabadnews24January 4, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कोरोनावायरस संक्रमण के चलते दुनिया अलर्ट मोड पर है। फिलहाल, ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए वर्जन XBB.1.5 ने चिंता बढ़ा रखी है। जानकार बताते हैं कि यह स्वरूप कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण करा चुके लोगों को भी शिकार बना सकता है। भारत समेत कई देशों में इससे जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नेशनल IMA कोविड टास्क फोर्स के सह अध्यक्ष डॉक्टर राजीव जयदेवन कहते हैं कि XBB.1.5, XBB का अपग्रेड वर्जन है। यह कुछ महीने पहले सिंगापुर जैसे देशों में पाया गया था और बाद में इसकी भारत में पुष्टि हुई। उन्होंने कहा, ‘XBB.1.5 में इम्यून से बचने की ताकत को बनाए रखते हुए इंसान के ACE-2 रिसेप्टर से जुड़ने की भारी क्षमता है।’ उन्होंने बताया कि यह वेरिएंट उन्हें भी संक्रमित कर सकता है, जो पहले कोरोना का शिकार हो चुके या वैक्सीन हासिल कर चुके हैं।

 

 

जानकार ने बताया, ‘इम्यून इवेसिवनेस वायरस की ऐसी क्षमता है, जो पहले संक्रमित हो चुके, वैक्सीन हासिल कर चुके या दोनों को संक्रमित कर सकता है। XBB.1.5 ने यह दुर्लभ म्यूटेश F486P तैयार कर हासिल किया है। यह उसके RBD (रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन) में रहता है। फिलहाल, इसकी जानकारी नहीं है कि यह गंभीर बीमारी करता है या नहीं। जानकारों का मानना है कि इसके ऐसा करने की संभावनाएं नहीं हैं।’ हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि इसकी लगातार निगरानी होना भी जरूरी है। डॉक्टर ने कहा, ‘भारत का ताजा जीनोमिक सर्विलांस डेटा बताता है कि XBB की हिस्सेदारी 20 फीसदी है। जबकि, पुराना वेरिएंट BA.2.75 अभी भी प्रभावी बना हुआ है। यह स्थिति बदल सकती है।’

 

 

देश में घटी एक्टिव केस की संख्या
भाषा के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,570  रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,707 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.09 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत है।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 how dangerous is the XBB.1.5 sub-variant? You can be a victim even after taking the vaccine
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.