
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव होना है. इसके के लिए आज से नामांकन शुरु हो जाएगा. जिसके तहत 3 खंड स्नातक और 2 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव होगा. जिसको लेकर बीजेपी 3 मौजूदा MLC पर दांव लगाने की तैयारी में है. जो नाम लल्लूराम डॉट कॉम के पास हैं उनके नाम लगभग तय माने जा रहे हैं. चुनाव को लेकर बीजेपी ने सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों का पैनल भेजा है. प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है. 2 से 3 दिनों में नामों का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है. जिसमें कानपुर खंड स्नातक सीट से अरुण पाठक, गोरखपुर-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट से देवेंद्र प्रताप सिंह औऱ बरेली-मुरादाबाद सीट से जयपाल सिंह को प्रत्याशी बनाना लगभग तय माना जा रहा है.
