Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिए टोल की नई लिस्ट, कल से ज्यादा चुकाना पड़ेगा टैक्स

देखिए टोल की नई लिस्ट, कल से ज्यादा चुकाना पड़ेगा टैक्स

faridabadnews24By faridabadnews24April 19, 2020No Comments3 Mins Read

कोरोना वायरस के कारण लगे लॉक डाउन के बीच ही सरकार ने देशभर के टोल प्लाजा शुरू करने का फैसला लिया है। टोल प्लाजा सोमवार से शुरू कर दिए जाएंगे। इन सभी टोल प्लाजा पर बढ़ा हुआ टैक्स वसूला जाएगा।

इसके साथ भी केजीपी का टोल प्लाजा भी सोमवार से शुरू होगा और उस पर कार वालों से 5 से 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं सिरसा में नेशनल हाईवे 9 पर दो टोल है। एक डबवाली क्षेत्र में खोया नेपालपुर और दूसरा टोल डिंग के पास भावदीन के पास है। इन टोल प्लाजा को एक्टिव होने से पहले टोल पर बने बूथों को सैनिटाइज किया जाएगा, ताकि टोल कर्मचारियों में किसी प्रकार का संक्रमण न फैले।

आपको बता दें कि लॉक डाउन के साथ ही देशभर के टोल प्लाजा बंद कर दिए गए थे। जिसके साथ ही टैक्स में होने वाली वार्षिक बढ़ोतरी को लेकर भी खींचतान चल रही थी। लेकिन परिवहन मंत्रालय ने एनएचएआई को टैक्स में बढ़ोतरी करने के निर्देश जारी किए तो टोल प्लाजा के लिए नई दरें जारी कर दी गई। जिनको लॉक डाउन खुलने के बाद ही वसूल करने की बात कही जा रही थी। लेकिन सरकार ने सभी टोल प्लाजा को सोमवार से शुरू करने का फैसला लिया है और इसके साथ ही केजीपी का टोल प्लाजा भी सोमवार को शुरू हो जाएगा। जिससे टोल प्लाजा से गुजरने वाले जरूरी सामान वाले वाहनों से भी टैक्स वसूल किया जाएगा और इन सभी को बढ़ा हुआ टैक्स देना होगा।

इस तरह ही केजीपी पर कुंडली से मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक कार लेकर जाने पर किसी टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक ट्रक लेकर जाने पर ₹55 ज्यादा देने होंगे। एनएचएआई के डीजीएम अरविंद चौहान के अनुसार देशभर के टोल प्लाजा सोमवार से शुरू हो रहे हैं और केजीपी का टोल प्लाजा भी उसी दिन शुरू किया जाएगा और टैक्स की बढ़ी हुई दरें लागू होंगी।

आपको बता दें कि हरियाणा में कमर्शियल वाहनों से 3 मई तक टोल नहीं वसूला जाएगा। लॉक डाउन के दूसरे चरण में 3 मई तक गुरूग्राम फरीदाबाद, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सोहना रोड पर मालवाहक वाहनों को टोल शुल्क में छूट दी गई है। इन मार्गो पर वाहनों को 3 मई तक टोल नहीं देना होगा। यह टोल प्लाजा हरियाणा सरकार के लोक निर्माण विभाग के हैं और सरकार ने लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने तक 3 मई तक माल ढोने वाले वाहनों से टोल नहीं वसूलने का आदेश जारी किये है।

faridabadnews24 Look at the new list of tolls tax will have to be paid more than tomorrow
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ये नई सेवा हुई शुरू अब नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा में राजस्व संबंधी शिकायतें 48 घंटे के भीतर हल होंगी

April 17, 2026

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस के उड़े होश, कैदी काट रहे सजा या ले रहे मजा?

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.