Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 120 महिलाओं संग अश्लील वीडियो, हरियाणा का जलेबी बाबा, जानिये कैसे फंसाता और बनाता था वीडियो

120 महिलाओं संग अश्लील वीडियो, हरियाणा का जलेबी बाबा, जानिये कैसे फंसाता और बनाता था वीडियो

faridabadnews24By faridabadnews24January 6, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : chopaltv

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में रहने वाले बाबा की जब मार्केट में अश्लील वीडियो की पूरी सीरीज आई तो पूरा इलाका हैरान रह गया। एक के बाद एक करके करीब 120 लड़कियों और महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद आनन फानन में पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया था। अब कोर्ट ने दोषी करार दिया है। दरअसल ये मामला फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे का है। यहां पर अमरपुरी महाराज उर्फ जलेबी बाबा कुछ साल पहले काफी प्रसिद्ध हो गया था। यह बाबा पंजाब के मानसा से आया था और यहां पर तांत्रिक विद्या के जरिये सम्मोहित करने लगा था।

 

 

जलेबी बाबा टोहाना के बाबा बालकनाथ मंदिर में पुजारी के तौर पर रहने लगा था और यहां पर करीब 120 महिलाओं और लड़कियों के साथ संबंध बनाए। इस दौरान दोषी बाबा ने इनके साथ अश्लील कृत्यों की वीडियो भी बनाए थे। अमरपुरी तांत्रिक बनने से पहले टोहाना के रेलवे रेाड पर जलेबी की रेहड़ी लगाता था। इस वजह से उसे जलेबी वाला बाबा का नाम भी मिला। जलेबी बाबा के नाम से ये केस देश-प्रदेश में काफी चर्चा में रहा था। महिलाओं को ऐसे फंसाता था अपने जाल में बिल्लू बड़ा शातिर था। वो महिलाओं से कहता था कि उस पर भूतों का साया है। डर के मारे महिला उसकी बातों में आ जाती और भूतों से पीछा छुड़ाने की आस में जलेबी बाबा की तांत्रिक क्रियाओं का हिस्सा बनने लगतीं।

 

 

कथित बाबा तंत्र विद्या के दौरान महिलाओं को मादक पदार्थ दे देता, जिससे महिलाएं बेहोश हो जातीं। इसके बाद बिल्लू उनका दुष्कर्म कर वीडियो बना लेता और महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलता था। यही नहीं, वह महिलाओं को वीडियो के नाम पर धमकाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था। पुलिस को मिले थे 120 वीडियो जलेबी बाबा के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वो महिलाओं से शारीरिक संबंध बना रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। डीएसपी ने जलेबी बाबा को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अमरपुरी उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर उस पर रेप, आईटी ऐक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।  पुलिस को अमरपुरी के पास से 120 विडियो मिले थे, जिसमें वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही पुजारी के कमरे से नशीली गोलियां और तंत्र-मंत्र का सामान भी बरामद हुए थे। अब फतेहाबाद कोर्ट ने दोषी करार दिया है।

 

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 Jalebi Baba of Haryana know how he used to trap and make videos Porn video with 120 women
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.