Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आसमान छू रहे गेहूं के रेट, पाकिस्तान में रोटी के लाले, आटे को भी लगी महंगाई की नजर

आसमान छू रहे गेहूं के रेट, पाकिस्तान में रोटी के लाले, आटे को भी लगी महंगाई की नजर

faridabadnews24By faridabadnews24January 8, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पाकिस्तान की आर्थिक हालत बद से बदतर होती जा रही है। वहां गरीबी और भुखमरी का आलम यहां तक पहुंच गया है कि करीब आधे पाकिस्तानी परिवारों की दो जून की रोटी तक नसीब नहीं हो रही है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि गेहूं की कीमत 5,000 रुपये प्रति मन पर पहुंचने के साथ, रावलपिंडी के खुले बाजार में आटा की दर 150 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर शहर में 15 किलो गेहूं का बैग 2,250 रुपये में बेचा जा रहा है।

 

एक एक्स मिल रेड फ्लोर बैग 11,650 रुपए में

पाकिस्तान में एक एक्स मिल रेड फ्लोर बैग 11,650 रुपए में मिल रहा है। एक एक्स-मिल मैदा की बोरी का रेट बढ़कर 13 हजार रुपए हो गया है। पाकिस्तान फ्लोर मिल्स एसोसिएशन (पीएफएमए) के मुताबिक, खुले बाजार में गेहूं का आधिकारिक कोटा कम था और गेहूं 5,400 रुपये प्रति मन बेचा जा रहा था। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, रावलपिंडी के नानबाई एसोसिएशन ने कहा है कि अगर कीमतों पर काबू नहीं पाया गया तो एसोसिएशन रोटी के दाम फिर से 5 रुपये बढ़ाने पर मजबूर हो जाएगा।

 

चक्की के आटे की कीमत बढ़कर 145 रुपये प्रति किलो

पूरे लाहौर में साबुत अनाज के चक्की के आटे की कीमत बढ़कर 145 रुपये प्रति किलो हो गई है। प्रदेश की राजधानी में अलग-अलग ब्रांड का आटा 130 रुपए किलो बिक रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सरकार की ओर से कम गेहूं रिलीज को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। चक्की मालिकों के मुताबिक, पंजाब में आटे के दामों में बढ़ोतरी के लिए अनाज की कमी और गेहूं के ऊंचे समर्थन मूल्य जिम्मेदार हैं।

 

जाब खाद्य विभाग द्वारा मुश्किल से 21,000-22,000 टन गेहूं जारी

पीएफएमए के पूर्व अध्यक्ष खलीक अरशद ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि पंजाब खाद्य विभाग द्वारा मुश्किल से 21,000-22,000 टन गेहूं जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंध, खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सरकारी गेहूं की कीमतों का भी वही हाल है। उन्होंने कहा, ‘बाजार में मांग की तुलना में पर्याप्त अनाज नहीं है।’

 

 

आटे की तस्करी और कालाबाजारी मूल्य वृद्धि के लिए जिम्मेदार

अरशद ने कहा कि बाजार की मौजूदा स्थिति की पूरी जानकारी होने के बावजूद सरकार ने गेहूं के आयात में देरी की है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से उन्होंने कहा, ‘गेहूं के आटे की तस्करी और कालाबाजारी मूल्य वृद्धि के लिए जिम्मेदार अन्य कारक हैं।’ जियो न्यूज ने हाल ही में बताया कि मांस की कीमतों में विशेष रूप से चिकन, चावल और गेहूं के आटे में वृद्धि ने पाकिस्तान में साप्ताहिक मुद्रास्फीति को 1.09 प्रतिशत बढ़ा दिया।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 flour also caught sight of inflation roti lale in Pakistan Wheat rates skyrocketing
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.