
जयपुर. राजस्थान के जयपुर में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रही एक पांच साल की मासूम बच्ची को उठाकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मासूम बच्ची के पड़ोस में रहने वाला 24 साल का युवक है। जवाहर नगर थाने में पीडि़त बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना सोमवार दोपहर की है।
