
एयर इंडिया, इंडिगो के बाद अब बिमान बांग्लादेश (Biman Bangladesh) द्वारा संचालित एक फ्लाइट के अंदर लड़ाई का एक और वीडियो ट्विटर पर सामने आया है। बता दें कि इस फ्लाइट के अंदर एक शख्स ने उस समय हंगामा मचा दिया जब उक्त शख्स ने कपड़े उतार साथी यात्री के साथ काफी हिंसक हो गया और लगातार यात्री पर मुक्के मारता रहा। इस दौरान साथ में बैठे अन्य यात्री उस शख्स को रोकने का प्रयास करते है लेकिन वह इतने गुस्से में होता है कि किसी की नहीं सुनता।
बिटांको बिस्वास द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो बिमान बांग्लादेश (Biman Bangladesh) द्वारा संचालित एक फ्लाइट के अंदर शूट किया गया था। यात्री के इस तरह के अभद्र व्यवहार को लेकर लोगों ने काफी गुस्सा जाहिर किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Another “Unruly Passenger” 👊
This time on a Biman Bangladesh Boeing 777 flight!🤦♂️ pic.twitter.com/vnpfe0t2pz — BiTANKO BiSWAS (@Bitanko_Biswas) January 7, 2023
बता दें कि इससे पहले टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने हाल ही में एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली की उड़ान में एक शख्स ने नशे में धुत्त होकर साथी महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था. तो इससे पहले इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री और एयरहोस्टेस के बीच तीखी तकरार हो गई थी जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।
NEWS SOURCE : punjabkesari
