
दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच चल रही तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब LG दफ्तर ने केजरीवाल को जल्द मीटिंग के लिए समय देने से इनकार कर दिया। दिल्ली सरकार से जुड़े के सूत्रों के मुताबिक, LG दफ्तर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जल्द मीटिंग के लिए समय देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कल ही मुख्यमंत्री केजरीवाल को गवर्नेंस संबंधित मुद्दों पर मीटिंग करने के लिए आमंत्रित किया था। इसके तुरंत बाद सीएम केजरीवाल ने आमंत्रण स्वीकार कर आज बैठक के लिए समय मांगा तो उपराज्यपाल दफ्तर ने तुरंत अपॉइंटमेंट देने से मना कर दिया है। और कहा एलजी सक्सेना के पास शुक्रवार शाम 4 बजे से पहले मिलने का समय नहीं है।
NEWS SOURCE : punjabkesari
