Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जलेबी बाबा को 14 साल की कैद, नशीली चाय पिलाकर 120 महिलाओं से रेप, फिर ब्लैकमेल…

जलेबी बाबा को 14 साल की कैद, नशीली चाय पिलाकर 120 महिलाओं से रेप, फिर ब्लैकमेल…

faridabadnews24By faridabadnews24January 11, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फतेहाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने टोहाना के बहुचर्चित जलेबी बाबा सेक्स स्कैंडल मामले में दोषी करार दिए गए बिल्लूराम उर्फ अमरपुरी के ख‍िलाफ सजा का ऐलान क‍िया है. कोर्ट ने बाबा को 14 साल कैद की सजा, 35 हजार जुर्माना, 376सी में 7-7 साल, पॉक्सो एक्ट में 14 साल और 67 आईटी एक्ट में 5 साल की सजा सुनाई है. सभी सजा एक साथ चलेंगी. वहीं, आर्म्स एक्ट में बाबा को कोर्ट ने बरी कर दिया है. दरअसल, जलेबी बाबा पर महिलाओं को चाय में नशीली गोलियां खिलाकर रेप करने के आरोप लगे थे. जिसमें बाबा उन्हें ब्लैकमेल भी करता था. बाबा अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा को 5 जनवरी को कोर्ट ने दोषी करार दिया था. 6 जनवरी को सजा पर बहस के बाद 9 जनवरी को सजा के ऐलान के लिए तारीख तय की गई थी. 9 जनवरी को भी सजा पर बहस हुई थी. लेकिन 10 जनवरी को कोर्ट ने फैसला सुना दिया. इस दौरान कोर्ट में बाबा जमकर रोया. जज के सामने रहम की अपील करता रहा. बता दें, बाबा के महिलाओं के साथ 120 से अधिक अश्लील वीडियो सामने आये थे. मामले में 6 पीड़िताओं ने कोर्ट में बतौर विक्टिम पेश होकर बाबा की करतूतों का पर्दाफाश किया. बाद में 3 पीड़िताओं के बयानों के आधार पर कोर्ट का फैसला आया.

 

 

क्या था पूरा मामला?
बाबा बालकनाथ डेरे के बाबा बिल्लूराम उर्फ अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा के खिलाफ टोहाना शहर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. दरअसल, एक मुखबिर ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मोबाइल पर जलेबी बाबा की अश्लील वीडियो दिखाई थी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके कब्जे से 120 वीडियो मिले, जिसमें वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दिया.

 

 

इलाज के बहाने नशीली गोलियां खिलाता था
पुलिस पूछताछ में जलेबी बाबा ने कहा कि उसके पास आने वाली महिलाओं को वह बहला फुसला कर नशे को गोली खिलाकर उनके साथ घिनौना काम करता था और अपने मोबाइल से वीडियो बनाता. बाद में उनको ब्लैकमेल करता था. उनसे पैसे ऐंठता. बदनामी के डर से महिलाएं किसी को कुछ नहीं बता पाती थी. 13 अक्टूबर 2017 को एक महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ शहर पुलिस टोहाना में आईपीसी की धारा 328, 376, 506 दर्ज हुआ था. इसके बाद बाद में 2018 में तत्कालीन एसएचओ की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था. मुकदमा दर्ज करने के बाद घटनास्थल से चिमटा, राख, भभूति, नशे की गोलियां, वीसीआर आदि बरामद की थी.

 

 

पंजाब के तांत्रिक के संपर्क में आया बाबा
करीब 20 साल पहले पंजाब के जिला मानसा निवासी अमरवीर टोहाना में आया था. यहां पर आकर इसने टोहाना की नेहरू मार्केट में जलेबी की रेहड़ी लगाई. जलेबी का कारोबार अच्छा चलने पर गजरेला आदि बनाने लगा और काम बढ़ा लिया. दुकान का नाम भी अमरवीर के पंजाबी तोहफे रख लिया. यह कारोबार 10 साल तक अच्छा चला. इसी दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई. परिवार में चार लड़कियां और दो लड़के हैं. बताया जा रहा है कि इसी दौरान पंजाब से एक तांत्रिक आया. उसने अमरवीर को तांत्रिक विद्या के बारे में जानकारी दी. इसके बाद दो साल तक अमरवीर टोहाना से गायब रहा. बाद में वापस टोहाना पहुंचा और वार्ड नंबर 19 में उसने मकान लिया. वहां बाबा बालकनाथ के नाम से मंदिर बनाया और उसी के साथ ही अपना मकान बना लिया और बच्चों के साथ यहां रहना शुरू कर दिया.

 

 

यहां से शुरू हुआ बाबा का खेल
अमरवीर ने अपना नाम बदलकर अमरपुरी रख लिया. लोगों के दुख और कष्ट हरने के लिए बाहर बोर्ड लगा दिया. तांत्रिक विद्या का जादू चला और लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. जिसके बाद बाबा के पास माया भी आनी शुरू हो गई. इस दौरान उसने लड़कियों समेत 6 बच्चों की शादी पंजाब में कर दी. जिसके बाद सभी बच्चे पंजाब में ही रहने लग गए.

 

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Jalebi Baba was imprisoned for 14 years raped 120 women after drinking intoxicated tea then blackmailed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.