
Murder of father and daughter in Rohtak : हरियाणा के रोहतक के गांव बोहर में बाप बेटी का मर्डर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की गोली मार कर हत्या की गई है। मामले का पता तब चला जब बुधवार सुबह बाप बेटी को शव को खून से लथपथ देखा गया। जबकि दोनों बाप बेटी का शव अलग अलग स्थान पर पड़ा हुआ मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव बोहर निवासी सुरेंद्र सिंह और उनकी बेटी निकिता की हत्या कर दी गयी है। जबकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इस मामले की सुचना मिलते ही जहां ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए वहीं पुलिस टीम भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि निकिता का शव जहां उनके घर के कमरे में ही पड़ा था वहीं उसके पिता का शव पशुओं वाले कमरे में पड़ा हुआ मिला है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की हत्या अलग-अलग जगह पर की गई है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से इस वारदात के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा सकें। वहीं कार्यवाही के बाद शवों को रोहतक PGI में लाया जाएगा।
NEWS SOURCE : chopaltv
