Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कंपनी से कहा- वापस लो प्रोडक्ट नहीं तो… , बीयर की बोतल पर हिंदू देवी की तस्वीर छापने को लेकर बवाल

कंपनी से कहा- वापस लो प्रोडक्ट नहीं तो… , बीयर की बोतल पर हिंदू देवी की तस्वीर छापने को लेकर बवाल

faridabadnews24By faridabadnews24January 12, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ब्रिटेन में शराब बनाने वाली एक कंपनी की बीयर की बोतलों को लेकर बवाल शुरू हो गया है. बिएन मंगर नाम की इस कंपनी ने अपनी बीयर की बोतलों पर हिंदू देवी की तस्वीर छापी है. अब मामला सामने आने के बाद से कंपनी का विरोध हो रहा है. हिंदु समुदाय ने कंपनी से अपने प्रोडक्ट को वापस लेने की मांग की है. ब्रिटेन में हिंदुओं और भारतीयों से जुड़े मु्द्दों पर आवाज बुलंद करने वाली सोशल प्लेटफॉर्म इनसाइट यूके ने इस बात की जानकारी दी है. इनसाइट यूके ने शराब बनाने वाली बिएन मंगर नाम की कंपनी के खिलाफ विरोध प्रकट किया है और कहा है कि कंपनी ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले प्रोडक्ट को मार्केट में बेच रही है. इनसाइट यूके ने इस मामले को लेकर बीयर की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है और कार्रवाई की मांग की है.

 

 

 

उठी लेबल हटाने की मांग

बीयर की बोतल पर भगवान की फोटो लगाने को लेकर ब्रिटेन का हिंदू समुदाय भी विरोध जता रहा है. वहां रह रहे हिंदुओं ने कंपनी से बीयर की बोतल पर लगे इस विवादित और अपमानजनक लेबल को हटाने की मांग की है और कहा है कि अगर तस्वीर को बीयर की बोतल नहीं हटाया गया तो विरोध का स्वर और तेज होगा. यह पहला मामला नहीं है जब शराब और बीयर के माध्यम से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई हो.

Bien Manger uses sacred image of Hindu Goddess on their beer bottle.@BienManger it’s highly insensitive, disrespectful & hurtful to #Hindus. The Goddess Hindus worship is being used on your beer bottles. We demand you recall all such products & stop further manufacturing of it. pic.twitter.com/NiSvQ47Hh1

— INSIGHT UK (@INSIGHTUK2) January 10, 2023

इससे पहले भी कई बार इससे मिलते-जुलते मामले सामने आ चुके हैं. वर्ष 2021 में फ्रांस की एक शराब बनाने वाली कंपनी ग्रेनेड-सुर-गोरोन ने ‘शिवा बीयर’ बाजार में उतारा था, जिसकी वजह से हिंदू समुदाय ने आक्रोश व्यक्त किया था. यही नहीं, साल 2018 में भी डर्बीशायर नाम की शराब कंपनी ने बीयर की बोतल पर काली माता की तस्वीर छापी थी, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने कंपनी की आलोचना की थी. मंडाला बीयर को लेकर हिंदू समुदाय ने मांग की है कि कंपनी, अपने इस प्रोडक्ट को वापस ले और मार्केट में इसकी बिक्री पर रोक लगाए.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Beer Bottle Bien Manger Beer faridabadnews faridabadnews24 Hindu Goddess Told the company - take back the product or else... Uproar over printing of picture of Hindu goddess on beer bottle
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.