Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब तक 64 लोगों की मौत, नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त

अब तक 64 लोगों की मौत, नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त

faridabadnews24By faridabadnews24January 15, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

 

Nepal Aircraft Crash: नेपाल के पोखरा में रविवार सुबह एक यात्री विमान दुर्घटनागस्त हो गया है। नेपाल उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि 72 सीटों वाले इस विमान से अब तक 64 शव बरामद हुए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल में 30 सालों से अधिक समय के बाद इतना भीषण हादसा हुआ है। कृष्णा भंडारी ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि बचाव दल मौके पर मौजूद है और भी शव मिलने की उम्मीद है।

विमान में सवार थे इन देशों के नागरिक

बता दें कि नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर हादसे का शिकार हुए विमान में 53 नेपाली नागरिक, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, एक अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे।

विमान ने रविवार सुबह भरी थी उड़ान

येती एयरलाइंस के एटीआर 72 विमान ने रविवार सुबह काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बचाव कार्य जारी है। इसी कारण से एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया। हादसे के वक्त येती एयरलाइंस के इस प्लेन में 68 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे।

 

#WATCH | A passenger aircraft crashed at Pokhara International Airport in Nepal today. 68 passengers and four crew members were onboard at the time of crash. Details awaited. pic.twitter.com/DBDbTtTxNc

— ANI (@ANI) January 15, 2023

 

 

विमान में सवार थे 72 लोग

एयरलाइन के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि नेपाल की येति एयरलाइंस द्वारा संचालित एटीआर-72 विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें दो शिशु भी शामिल हैं। इसके अलावा चालक दल के चार सदस्य और 10 विदेशी नागरिक भी विमान में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और सैकड़ों बचावकर्मी दुर्घटनास्थल की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1992 के बाद से नेपाल में यह सबसे घातक दुर्घटना है।

भारतीय राजदूत ने जताया दुख

वहीं, भारत में नेपाल के राजदूत ने विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पोखरा में कुछ भारतीयों सहित 72 लोगों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से गहरा दुख हुआ है। हम मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारे विचार और प्रार्थना इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

विमान से धुआं उठता हुआ दे रहा दिखाई

काठमांडू पोस्ट को येति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि येति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें जलते हुए विमान से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

नेपाल सरकार ने बुलाई आपात बैठक

बता दें कि ये प्लेन पुराने एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच क्रैश हुआ है। इस बीच पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। वहीं, नेपाल सचिवालय ने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और गृह मंत्री रबी लामिछाने की पोखरा यात्रा रद्द हो गई है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

 

NEWS SOURCE : jagran

64 personas muertas hasta ahora avión de pasajeros se estrelló en el aeropuerto de Pokhara en Nepal faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.