Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 500 लोगों को नौकरी से निकाला, नए साल में एक और बड़ी कंपनी ने दिया झटका

500 लोगों को नौकरी से निकाला, नए साल में एक और बड़ी कंपनी ने दिया झटका

faridabadnews24By faridabadnews24January 16, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ShareChat: मंदी की आहट के बीच कई कंपनियां छंटनियां कर रही है. भारत और विदेश में अब तक कई कंपनियों ने अपने यहां से कई लोगों को नौकरी से निकाला है. इस बीच एक कंपनी का नाम और जुड़ गया है, जिसने 20 फीसदी लोगों को निकालने का फैसला किया है. इससे कंपनी के सैकड़ों लोगों की नौकरी जाने वाली है. हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम सोशल मीडिया कंपनी शेयरचैट है.

 

शेयरचैट
शेयरचैट को मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड चलाती है. वहीं शेयरचैट ने अनिश्चित बाजार स्थितियों के कारण अपने 20 फीसदी कार्यबल को निकाल दिया है. रिपोर्ट्स का कहना है कि ट्विटर, गूगल, स्नैप और टाइगर ग्लोबल के जरिए समर्थित शेयरचैट में करीब 2300 कर्मचारी हैं. वहीं कंपनी की ओर से अब लगभग 500 लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा.

 

छंटनी
मोहल्ला टेक के सीईओ ने कर्मचारियों को एक नोट भी लिखा है. इसमें कहा गया है, “वर्तमान अनिश्चित मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल में हमारी कंपनी की वित्तीय स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए हम अपने लगभग 20 फीसदी प्रतिभाशाली एफटीई (फुल टाइम कर्मचारियों) को अलग करने के लिए आज एक बहुत कठिन निर्णय ले रहे हैं.”

 

सैलरी
इसके साथ ही जिन लोगों को निकाला जा रहा है उनको कुछ आर्थिक मदद भी दी जाएगी. मुआवजे के तौर पर नोटिस अवधि के लिए भुगतान के साथ-साथ फुल-टाइम सर्विस के प्रत्येक पूरे वर्ष के लिए अतिरिक्त 15 दिनों की मंथली ग्रोस सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही सीईओ के नोट में 31 दिसंबर 2022 तक 100 प्रतिशत प्रो-रेटेड बोनस के साथ-साथ आखिरी वर्किंग डे के रूप में किसी भी अवैतनिक बोनस के बारे में भी जानकारी देता है.

पहले भी हुई है छंटनी
बता दें कि इससे पहले भी शेयरचैट में लोगों को नौकरी से निकाला गया था. दिसंबर 2022 में शेयरचैट ने जीत11 नामक अपने फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म को बंद करने के बाद अपने 5 प्रतिशत से कम कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था.

 

NEWS SOURCE : zeenews

500 personas fueron despedidas faridabadnews faridabadnews24 otra gran empresa dio un golpe en el nuevo año
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.