
Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले में जैन चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में शादी की तारीख से पहले दुल्हन के लापता होने का मामला सामने आया है वही लापता लड़की की मां ने एक युवक पर उसकी बेटी को लेकर जाने का आरोप लगाया है।इस संबंध में सिटी पुलिस थाना में गुमशुदगी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है। लापता युवती की मां ने बताया कि उसकी दो लड़कियां हैं। जबकि छोटी लड़की की उम्र करीब 19 वर्ष छोटी लड़की की 16 जनवरी को शादी तय कर रखी थी। गत 13 जनवरी को उसकी छोटी लड़की घर से कई दोपहर 2:00 बजे दुकान पर जाने की कहकर गई थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं आई।
इस बात से परेशान होकर युवती के परिजनों ने अपने स्तर पर ज्योति की तलाश का प्रयास किया युवती के घर वापस न लौटने पर पुलिस को दी शिकायत में ज्योति की मां ने अंबेडकर निवासी एक युवक पर उसकी बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश में जुट गए है।
NEWS SOURCE : chopaltv
