
मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior crime news) में गुंडा बदमाशों के हौसले बुलंद है। लगता है कि अपराधियों को कानून का खौफ नहीं है। शहर में जहां नाबालिग लड़की (Minor girl) से रेप (Rape) का मामला सामने आया है, वहीं दो गुटों में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसी तरह एक नाबालिग छात्र ने गोली मारकर खुदकुशी (Suicide) कर ली।
जानकारी के अनुसार 17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कोई नहीं बल्कि सौतेले पिता ने घर में ही वारदात को अंजाम दिया है। घटना हजीरा थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को पुरानी छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। शहर में 16 साल के नाबालिग छात्र ने खुदकुशी कर ली है। छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। मौके पर हुई छात्र की मौत हो गई। घटना महाराजपुरा थाना के गोरी एनक्लेव की है। घटना के दौरान नाबालिग घर पर अकेला था। महाराजपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्वालियर शहर में गुंडागर्दी बेलगाम हो गई। सड़कों पर रोज मारपीट हो रही है। बीती रात कार में मामूली टक्कर लगने से जमकर हंगामा हुआ है। सड़क पर दो कार सवार गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लात, घूसे, बेल्ट से मारपीट हुई है। एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके गए। गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। घटना सिटी सेंटर के आयकर भवन रोड की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र की है। पुलिस वीडियो के आधार पर हंगामा करने वालों की तस्दीक में जुटी है। बता दें कि शनिवार रात भी इसी इलाके में मारपीट हुई थी।
NEWS SOURCE : lalluram
