
Sarpanch Video Viral : हरियाणा से एक सरपंच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कही और का नहीं बल्कि हरियाणा के हांसी के एक सरपंच का है। यह वीडियो पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के खिलाफ किए गए कार्यक्रम का है। उसने बताया कि उसकी पंचायत के अंदर 3 गांव है। गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। लेकिन आज तक कोई भी मंत्री उनके गांव में नहीं आया। गांव में पानी निकासी के लिए जगह न होने के साथ साथ अन्य कई समस्याएं हैं।
उन्होंने कहा कि 40 लाख रुपए की जमीन मोल लेकर दी। मंत्री हमें राइट टू रिकॉल का डर दिखा रहे हैं, 2024 में इस सरकार को रिकॉल करेंगे। सरपंच ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार में कोई परिवर्तन नहो इसलिए सरकार डेरामुखी को हर बार छूती दिलवा देती है। वह उसे अपनी बड़ी ताकत मानते हैं लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि असली ताकत तो यहां बैठी हुई है जो सरकार को दिखाई नहीं दे रही है। आज में यह सब बोल रहा हूँ क्योकि मुझे भाजपा ने बोलने को मजबूर किया है। जिसमे सरपंच ने मंत्रियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सरपंच ने कहा कि वह डेढ़ करोड़ रुपए लगाकर सरपंच बना है। ई टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों का धरना जारी रहेगा। हिसार सरपंच एसोसिएशन के प्रधान संजय दूहन का कहना है कि जल्द ही प्रदेश स्तरीय एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
NEWS SOURCE : chopaltv
