Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जमकर हुआ हंगामा, हिंदू कॉलेज में बुर्का पहनकर आईं छात्राओं को गेट पर रोका

जमकर हुआ हंगामा, हिंदू कॉलेज में बुर्का पहनकर आईं छात्राओं को गेट पर रोका

faridabadnews24By faridabadnews24January 19, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हिंदू कॉलेज की कुछ छात्राओं को यहां के छात्रों के लिए निर्धारित यूनिफॉर्म कोड के बावजूद बुर्का पहनने के कारण कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया गया. छात्राओं का आरोप है कि उनका कॉलेज उन्हें बुर्का पहनकर कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं करने दे रहा था और उन्हें गेट पर मजबूरन बुर्का उतारना पड़ा. इस मुद्दे पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. कुछ छात्रों ने कक्षाओं तक छात्राओं को बुर्का पहनकर जाने की इजाजत मांगी है.

 

 

मामला बुधवार दोपहर का है, जब कुछ छात्राएं बुर्का पहनकर हिंदू कॉलेज के गेट पर पहुंची, लेकिन उन्‍हें गेट से अंदर नहीं आने दिया गया. सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अधिकारी भी यहां पहुंच गए.  इसके बाद उक्त मामले को लेकर निर्धारित नियमों पर अड़े रहे छात्रों, समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं व कॉलेज के प्राध्यापकों के बीच हाथापाई भी हो गई. हिंदू कॉलेज में हुए इस हंगामे का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस बीच, कॉलेज के प्रोफेसर डॉ एपी सिंह ने कहा कि उन्होंने यहां छात्रों के लिए एक ड्रेस कोड लागू किया है और जो कोई भी इसका पालन करने से इनकार करेगा, उसे कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा. बता दें कि कॉलेज ने नया ड्रेस कोड एक जनवरी से लागू किया है. इस पर समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने बुर्का को कॉलेज के ड्रेस कोड में शामिल करने और लड़कियों को इसे पहनकर अपनी कक्षाओं में जाने की अनुमति देने के लिए एक ज्ञापन सौंपा.

जनवरी 2022 में कर्नाटक में भी ऐसी ही स्थिति पैदा हुई थी. उडुपी जिले के गवर्नमेंट गर्ल्स पीयू कॉलेज की कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें कक्षाओं में जाने से रोक दिया गया, तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ. विरोध प्रदर्शन के दौरान, कुछ छात्रों ने दावा किया कि हिजाब पहनने के कारण उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया गया. ये मामला कोर्ट में भी पहुंचा था और जमकर राजनीति हुई थी. मामला कर्नाटक उच्च न्यायालय में ले जाया गया था, जिसने शिक्षा संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया और कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम की एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने 13 अक्टूबर को इस मामले में खंडित फैसला सुनाया था.

 

NEWS SOURCE : ndtv

Alboroto feroz estudiantes universitarias hindúes vistiendo burka se detuvieron en la puerta faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.