
Haryana Traffic Challan: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि यातायात नियमों की उलंघना को रोका जा सके और यातायात नियमों की पालना करवाई जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश में 5 जनवरी से 15 जनवरी, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर कुल 5230 चालान किए गए है, जिसमें 3256 लेन ड्राइविंग और 1974 गलत साइड ड्राइविंग के चालान शामिल है।
विज ने बताया कि लेन ड्राइविंग और गलत साइड ड्राइविंग के अम्बाला में 675, सिरसा में 109, कुरूक्षेत्र में 111, रोहतक में 289, यमुनानगर में 222, पानीपत में 857, नारनोल में 220, सोनीपत में 186, भिवानी में 148, पंचकूला में 165, गुरूग्राम में 280, रेवाड़ी में 387, हांसी में 48, करनाल में 263, फतेहाबाद में 64, पलवल में 35, फरीदाबाद में 162, जींद में 79, कैथल में 57, हिसार में 48, मेवात में 129, चरखी दादरी में 42 और झज्जर में 654 चालान किए गए है।
विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन से न सिर्फ व्यक्ति अपने जीवन को खतरे में डालते है अपितु दूसरे नागरिको की जान को भी खतरा रहता है और इससे दूसरे लोगो के लिए भी मुश्किलें उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमो के उलंघन से सड़क दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम होने से अन्य दिक्कतें पैदा होती है। इसलिए सभी नागरिकों को ट्रैफिक नियमो का पालन अवश्य करना चाहिए ताकि हम एक सभ्य समाज की स्थापना में अपना योगदान यातायात नियमों का पालन करके दे सकें।
NEWS SOURCE : chopaltv
