Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें- क्या हैं इसके लक्षण, कोरोना का नया वैरिएंट XBB वैक्सीन लगवाने वालों को भी नहीं छोड़ रहा

जानें- क्या हैं इसके लक्षण, कोरोना का नया वैरिएंट XBB वैक्सीन लगवाने वालों को भी नहीं छोड़ रहा

faridabadnews24By faridabadnews24January 21, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

 

अमेरिका में तबाही मचा रहा कोरोना वायरस के XBB.1.5 वैरिएंट के मामले भारत में भी बढ़ रहे हैं. कोरोना के इस वैरिएंट को अभी तक का सबसे ज्‍यादा संक्रामक माना जा रहा है. यह ओमिक्रॉन का ही एक सब वैरिएंट है जो इंसान की इम्युनिटी से आसानी से बच निकलने में सक्षम है.

 

पूरी दुनिया में अन्य वेरिएंट्स की तुलना में कोरोना का नया XBB.1.5 वेरिएंट ज्यादा चिंता बढ़ा रहा है. वैक्सिनेटेड लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अमेरिका में कोविड 19 के 40 प्रतिशत से अधिक मामले कोरोना के ओमिक्रॉन XBB.1.5 वैरिएंट के कारण हो रहे हैं. Indian SARS-CoV-2 Consortium on Genomics (INSACOG) के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना के प्रकोप के लिए जिम्मेदार यह वैरिएंट भारत में फैल रहा है. INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के अंदर इस वैरिएंट के अलग-अलग शहरों में करीब 26 केस मिल चुके हैं. महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने ट्विटर पर बताया कि यह नया वैरिएंट बीक्यू और एक्सबीबी की तुलना में अधिक बेहतर तरीके से प्रतिरक्षा का सामना कर सकता है. कई मॉडल से पता चलता है कि XBB 1.5 वैरिएंट पिछले वेरिएंट की तुलना में ट्रांसमिशन और इन्फेक्शन रेट के मामले में बहुत खतरनाक है. वहीं, भारत में इसके कई केस सामने आने के बाद से चिंताएं बढ़ गई हैं. मिनेसोटा विश्वविद्यालय के एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम ने रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”विडंबना यह है कि दुनिया अभी जिस सबसे खराब वैरिएंट का सामना कर रही है, वह वास्तव में XBB है.”

 

 

क्या बला है ये XXB.1.5 वैरिएंट ?
XXB.1.5 कोरोनावायरस का एक सब वैरिएंट है और यह अमेरिका में फैले कोरोना के 40 प्रतिशत केसों के लिए जिम्मेदार है. कई रिसर्च में ये पता चला है कि XXB.1.5 पिछले वैरिएंट्स की तुलना में काफी तेजी से संक्रमण फैलाता है. सरल शब्दों में कहें तो XBB और XBB.1.5 दोनों BA.2 का रिकॉम्बिनेंट (दो अलग-अलग वैरिएंट के जीन्स से मिलकर बनने वाला वायरस) हैं. वायरोलॉजिस्ट जी कांग के अनुसार, XXB उन सभी ओमिक्रॉन सबवैरिएंट्स की तरह है जो लोगों को तेजी से संक्रमित करते हैं क्योंकि ये प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से बचने में सक्षम हैं. महामारी वैज्ञानिक ने कहा कि XXB.1.5 संभवता एक अमेरिकी मूल का रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट है जो पुराने XBB की तुलना में 96 प्रतिशत तेज है. यह अक्टूबर में न्यूयॉर्क क्षेत्र में सबसे पहले सामने आया था जिसके बाद से ही यह अमेरिका के लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है.

 

 

XBB.1.5 वेरिएंट के लक्षण
अमेरिका में कहर बरपा रहा कोरोना का XXB.1.5 वेरिएंट एक रिकॉम्बिनेशन वेरिएंट है जो पुराने XBB की तुलना में काफी तेज है. इसके प्रमुख लक्षणों में नाक बहना, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द, छींक, ठंड, खांसी और आवाज का कर्कश होना शामिल हैं.

 

 

बाकी वेरिएंट्स से कैसे अलग है XXB.1.5
स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने बताया कि कुछ ऐसे फैक्टर्स हैं जो XBB15 को अन्य ऑमिक्रॉन वेरिएंट से अलग करते हैं.

-इनमें सबसे पहला फैक्टर है कि यह अभी तक सामने आए वैरिएंट की तुलना में अधिक तेजी और बेहतर तरीके से इम्युनिटी से बच निकलने में सक्षम है.

-यह आसानी से मानव कोशिकाओं में प्रवेश कर सकता है और आक्रमण करने के मामले में भी बाकी वैरिएंट्स से अच्छा और तेज है.

-यह पुराने XBB या BQ की तुलना में बहुत तेजी से फैलता है.

-यह जहां भी प्रभावी है, वहां मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है.

-पुराने वुहान 1.0 या ओमीक्रोन पर असरदार टीके इस वैरिएंट पर भी काम करेंगे, इसे लेकर संशय है.

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 la nueva variante de Corona no deja ni a los que reciben la vacuna XBB Sepa- Cuáles son sus síntomas
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.