
सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है, जो पुरुषों को फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान सुलेमान और इमराना उर्फ रफत के रूप में हुई है, जिसे थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंबाला रोड से गिरफ्तार किया गया था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि थाना कुतुबशेर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि करीब डेढ़ महीने पहले एक महिला उससे अस्पताल में मिली थी. उसने दोस्ती के बाद एक स्थान पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रलोभन दिया था. पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि वह जब महिला की बताई जगह पर पहुंचा तो वहां दो-तीन लोग आए और उसे डराते-धमकाते हुए उसके कपड़े उतरवाकर उसकी अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में दोनों ने मिलकर डॉक्टर को लगातार ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपए और सोने की चेन की वसूली भी की.
