
जहां सभी राजनीतिक दलों का लक्ष्य लोकसभा चुनाव 2024 है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 2029 के बाद की सफलता का मंत्र जारी कर दिया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल 2024 बल्कि 2029 से आगे भी पार्टी की सफलता का मंत्र दिया है। इस सप्ताह भाजपा चुनावी मोड में है और विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनावों के लिए भी कमर कसती नजर आ रही है।
पीएम मोदी ने सभी को बैठक में किया हैरान
इस बैठक को दौरान सभी कार्यकारी सदस्यों को इंतजार था कि पीएम मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपना ज्यादा से ज्यादा विचार प्रकट करेंगे लेकिन इसी बीच पीएम मोदी ने 2029 से आगे भाजपा की सफलता पर एक झलक दी जिसने सभी को हैरान कर दिया। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी का संदेश लोगों को एक साथ लाने के बारे में था। वे चाहते हैं कि मुसलमानों और उन समुदायों तक पहुंच बनाई जाए जिन्होंने भगवा पार्टी को वोट नहीं दिया है और काशी तमिल संगमम जैसे त्योहारों का आयोजन किया जाए ताकि भारत को सही मायने में एकजुट किया जा सकें।
एकजुटता लाने के लिए आयोजित हो कार्यक्रम
प्रधानमंत्री ने काशी तमिल संगमम जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में बात की जिसके जरिए काशी और तमिलनाडु के लोगों के बीच अपने सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव बढ़ेगा। इसकी मदद से लोगों के बीच के भाषा विभाजन को दूर करने में मदद मिल सकती है। पीएम मोदी ने अन्य राज्यों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया ताकि वहां भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति और परंपरा की बाधाओं से परे देश में अधिक सद्भाव हो। तेलंगाना में आयोजित पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में, पीएम मोदी ने पार्टी के नेताओं को सोशल इंजीनियरिंग में शामिल होने और उप-जातियों या अन्य पिछड़े समुदाय तक पहुंचने के लिए कहा था। इस लोों की सरकार से नाराजगी पार्टी पर प्रभाव डाल सकती है। 2024 के चुनाव के लिए पार्टी चाहती है कि वो पसमांदा और बोहरा मुस्लिम जैसे समुदायों की तरफ विस्तार करें।
2029 तक भाषाई विभाजन को करना होगा खत्म
इस कार्यकारिणी बैठक के दौरान एक संदेश दिया गया है कि पार्टी सभी समुदाय के लोगों से जुड़ने का प्रयास करेगी चाहे वो समुदाय पार्टी को वोट न देती हो। 2029 और उससे आगे के लिए विजन दिखाते हए पीएम मोदी ने 2024 के लोकसभा परिणाम को बीजेपी के पक्ष बताया है। पार्टी को लगता है कि 2029 तक उसे देश में क्षेत्रीय, जाति और भाषाई विभाजन को समाप्त करने की आवश्यकता है। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय दल भी भाजपा के भारत के सपने में बाधा नहीं बनेंगे।
एक बार आधार मजबूत हो जाने पर पार्टी आसानी से अपने उस एजेंडे को लागू करने में सक्षम हो जाएगी जो इन्होंने पार्टी के नींव रखने को दौरान से देखना शुरू कर दिया है। पीएम ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भारत को सही अर्थों में एकीकृत करने का दृष्टिकोण दिखाया। आपको बताते चलें, आगामी राज्य चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 और G20 शिखर सम्मेलन के दृष्टिकोण से भी यह एक महत्वपूर्ण बैठक था।
