Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 5 वीं में पढ़ने वाले बेटे ने की मां की हत्या पढ़ाई के लिए बोलने पर

5 वीं में पढ़ने वाले बेटे ने की मां की हत्या पढ़ाई के लिए बोलने पर

faridabadnews24By faridabadnews24January 23, 2023Updated:January 23, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

होमवर्क पूरा न करने और पढ़ाई में मन न लगाने के लिए पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को डांटना एक मां को बहुत भारी पड़ गया. बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस की पूछताछ में उसने जो बातें कहीं वो रोंगटे खड़े कर देने वाली थीं. पुलिस ने उसे किशोर न्यायालय में पेश किया है.

 

गौरतलब है कि बिरनो क्षेत्र के डांडीकला गांव निवासी सेना के जवान सुरेंद्र सिंह अपनी पत्नी सरिता सिंह, बेटे व बेटी के साथ शहर के फुल्लनपुर में रहते थे. सुरेंद्र वर्तमान में उज्जैन में जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) की ट्रेनिंग कर रहे हैं. गुरुवार दोपहर सरिता का खून से सना शव बेड पर मिला था. उस समय बेटी अंशिका 12वीं की प्रीबोर्ड परीक्षा देने गई थी. घर लौटी तो उसने मां का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की.  उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सेना के जवान सुरेंद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह की हत्या के इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने जांच में पाया कि इस वारदात को उसके नाबालिग बेटे ने अंजाम दिया था. वो पांचवीं का छात्र है. उसने पुलिस को बताया कि होमवर्क न करने पर मां का डांटा और पीटा था. इसी वजह से उसने हत्या कर दी.

 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जांच कर रही टीम ने घटनास्थल के पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली. इसमें कोई बाहरी व्यक्ति घर में आता-जाता नहीं दिखा. इस पर पुलिस को शक हुआ कि वारदात को महिला के किसी अपने ही अंजाम दिया है. इसी बिंदु पर जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि नाबालिग बेटे ने ही मां के सिर पर सिल बट्टा मारकर हत्या कर दी थी. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सि‍ल बट्टे को भी बरामद कर लिया गया.

 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सरिता सिंह ने अपने बेटे को होमवर्क पूरा न करने और पढ़ाई में मन न लगाने की वजह से डांटा था. इसके बाद मां की पिटाई से नाराज बेटा कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. वहीं सरिता अपने कमरे में जाकर सो गई. आगे बताया कि करीब आधे घंटे बाद बेटा कमरे से निकला और आंगन में रखे सि‍ल बट्टे को मां के कमरे में ले गया. उसने सो रही मां के मुंह व सिर पर दो-तीन बार प्रहार किया. इससे सरिता लहूलुहान हो गई और कुछ देर बाद मौत हो गई. उसे हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Hijo que estudiaba en 5to mató a su madre por pedir estudios
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.