
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Barwani) जिले में एक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। वजन कम होने के कारण प्रसूता और बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दरअसल, बड़वानी जिले के ग्राम कुंजरवाडा निवासी सपि बाई पति रायसिंह उम्र 35 वर्ष ने पानसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 3 बच्चों को जन्म दिया है। इसमें 2 बेटी और 1 बेटा है। वहीं सपि के पहले से ही 7 बच्चे हैं। अस्पताल में डॉक्टर अमृत बमनका, नर्सिंग ऑफिसर आरती सिंगारे, मोना चौहान ने उसका प्रसव करवाया। पूरे इलाके यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
NEWS SOURCE : lalluram
