
बल्लभगढ़ ( मिथलेश मिश्रा ) : पूर्व विधायक ,शारदा राठौर ने संजय कॉलोनी सेक्टर 23 में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश मार्च निकाला । इस मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया । इस जन आक्रोश मार्च के दौरान जगह जगह पर पूर्व विधायक शारदा राठौर का स्वागत किया गया और स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया । इस अवसर पर लोगों के हाथों में सरकार विरोधी नारों की तख्तियां थी और जमकर खट्टर सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए । यह जन आक्रोश मार्च पूर्व विधायक के सेक्टर 23 स्थित कार्यालय से शुरू होकर संजय कॉलोनी 22 फुट रोड होता हुआ ,33 फुट रोड से निकलता हुआ ,पुनः विधायक के कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ ।इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि आज से हमने चुनावी बिगुल बजा दिया है । “100 यूथ 100 रूट ” के तहत आज इस जन आक्रोश मार्च की शुरुआत हुई है ।अब हर मुद्दे पर हम सरकार को बेनकाब करेंगे ।विकास के नाम पर भाजपा नेताओं का ही विकास हुआ है । पिछले 8 वर्षों में हर स्तर पर जनमानस को सिर्फ कोरे आश्वासन मिले हैं ।महंगाई से जनता बुरी तरह त्रस्त है । बेरोजगारी सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है । भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । नए-नए घोटाले हो रहे हैं ।
कानून व्यवस्था विफल हो चुकी है ।राशन कार्ड काटकर गरीब के मुंह का निवाला भी छीन लिया है । पेंशन काटकर बुजुर्गों की सम्मान निधि खत्म कर दी है ।फैमिली आईडी में गलत आमदनी दिखाकर गरीबों से उनका हक छीना जा रहा है ।जनता खरीद कर पानी पीने को मजबूर है । शारदा राठौर ने लोगों को आश्वासन दिया कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा ।इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर राजेंद्र भामला ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से समस्याओं का अंबार लगा हुआ है । अधिकारी बेलगाम हो गए हैं और जनप्रतिनिधियों के पास जनता के लिए समय नहीं है । समय आने पर जनता इनको सबक सिखाएगी । इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय अरोड़ा ,युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आकाश शर्मा ,धर्म सिंह भाटी ,संजय सोलंकी ,पप्पू ,अरुण राजपूत ,जसविंदर सिंह, सिराजुद्दीन ,रामू ,सुधीर, मनोहर ,जगदीश प्रसाद, धर्मवीर ,अश्वनी कौशिक, रतन लाल राणा ,चंद्र कपूर, सुरेंद्र ,संजय भाटी ,अमित यादव ,देवेंद्र त्यागी ,उत्तम सिंह ,ओमवीर ,अजय सिंगला ,शिव कुमार भाटी, विनोद वशिष्ट ,आसाराम ,व अभय झा उपस्थित थे ।
