
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में लव जिहाद (Love Jihad in Indore) की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. छतरीपुरा थाना क्षेत्र के गंगवाल बस स्टैंड पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हिंदू लड़की (Hindu girl) और मुस्लिम लड़के (Muslim youth) को नशाखोरी कर पकड़ा है. पकड़े गए युवक के मोबाइल से लड़का-लड़की का चाकू से खोलते हुए वीडियो भी सामने आया है. बजरंग दल (Bajrang Dal) ने
बजरंग दल संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया कि बीती रात जब बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ता किसी काम से गंगवाल बस स्टैंड गए थे. जहां उन्होंने देखा कि कुछ मुस्लिम युवक एक होटल के बाहर एक हिन्दू लड़की के साथ नशा खोरी कर उसके साथ खुल्ले रूप से अश्लील हरकतें कर रहे है. तब उनसे पूछा गया कि आप इस लड़की के साथ आधी रात में गंगवाल बस स्टैंड पर क्या कर रहे हो ? उन पर शंका हुई और उनसे उनका परिचय पूछा तो उन्होंने मुस्लिम वर्ग का होना बताया.जिसमें एक युवक का नाम ओसाम खान निवासी चन्दन नगर रानी बाग होना बताया. वही लड़की से भी उसका परिचय पूछा तो लड़की ने हिन्दू और गोरी नगर का होना बताया. बजरंगियों ने लड़की के परिजनों को सूचना देकर थाना छत्रीपुरा बुलाया और उन्हें बताया कि आपकी लड़की मुस्लिम लड़के के साथ आधी रात में नशा कर होटल के बाहर घूम रही है. देर रात बजरंग दल कार्यकर्ता छत्रीपुरा थाने पहुंचे और पूरे मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की.
