राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने एक साथ अपने घरों में कुटुंब शाखा का आयोजन किया ! कोरोना वायरस की महामारी और देशव्यापी लोक डाउन के बीच विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विश्व रिकॉर्ड बनाया ! भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भी सभी संघ स्वयंसेवकों ने निर्धारित समय पर अपने अपने घरों में प्रार्थना की इसी के तहत भाजपा नेता रीतिक वधवा ने अपने निवास स्थान पर कुटुंब शाखा का कार्यक्रम विधिवत रूप से आयोजित किया !
इस अवसर पर भारत माता की जय के साथ संघ शक्ति कलियुगे गीत का गायन किया कलयुग एक गीत का गायन किया और भारत माता की विधिवत रूप से पूजा की इस अवसर पर रीतिक वधवा ने कहा कि संघ के आह्वान पर देश के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में आज कुटुंब शाखा कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें घरों पर ही शाखा का आयोजन करने एवं भारत माता का विधिवत रूप से पूजन करने के निर्देश दिए गए थे !
