Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये अमेरिकी शेफ बिहार में आकर लिट्टी चोखा से लेकर समोसा बनाना सीख रहा है

ये अमेरिकी शेफ बिहार में आकर लिट्टी चोखा से लेकर समोसा बनाना सीख रहा है

faridabadnews24By faridabadnews24January 25, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

American Chef Eitan Bernath Makes Litti Chokha: भारतीय व्यंजन अपने स्वाद के चलते देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है. भारतीय भोजन इतना प्रसिद्ध और स्वादिष्ट है कि, कई विदेशी यहां सिर्फ भारत के स्वाद का अनुभव करने के लिए आते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें विदेशी भारतीय खाने का मजे से स्वाद लेते नजर आते हैं. हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जिसमें अमेरिकी सेलिब्रिटी शेफ ईटन बरनाथ (Chef Eitan Bernath) को पटना में ‘दीदी की रसोई’ में जाकर खाना बनाते और उस खाने को चखते देखा जा रहा है.

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अमेरिकी सेलिब्रिटी शेफ ईटन बरनाथ ट्रेडिशनल बिहारी व्यंजन पकाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान ईटन ने न केवल किचन में जाकर लिट्टी को स्टफिंग करने के तरीकों को सीखा, बल्कि कढ़ाई में तेल डालकर उसे पकाया भी. वीडियो में वह कर्मचारियों के साथ बिहारी व्यंजनों को पकाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह लिट्टी चोखा से लेकर समोसा बनाते और खाते नजर आ रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

I got the chance to eat Litti Chokka at a “Didi Ki Rasoi” today in Patna. The Didis welcomed me into their kitchen and taught me a variety of traditional Bihari dishes in this incredible program that provides them autonomy and financial stability. @brlps_jeevika@rahulias6pic.twitter.com/L0csbC8HPT

— Eitan Bernath (@EitanBernath) January 20, 2023

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को ईटन बर्नथ ने अपने हैंडल @EitanBernath से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि, ‘दीदियों ने अपनी रसोई में उनका स्वागत किया और उन्हें इस अविश्वसनीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक बिहारी व्यंजन बनाने सिखाए, जिनसे उन्हें अपना घर चलाने में मदद मिलती है.’ इस वीडियो को अब तक 16.4K व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को यूजर्स खूब देख और पसंद कर रहे हैं.

 

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आपको बिहारी स्टाइल में बने मटन के साथ लिट्टी ट्राई करनी चाहिए.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लिट्टी चोखा से जान मारेला!’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं देख सकता हूं कि आपने चावल के आटे की पकौड़ी ‘पूस पिठा’, ठेकुआ (बिहार में छठ पर्व पर भगवान को अर्पित की जाने वाली मिठाई) और निश्चित रूप से लिट्टी-चोखा भी बनाया है. जिस तरह से आप हमारी संस्कृति के प्रति सम्मान दिखाते हैं, उससे खुशी हुई.’

 

 

NEWS SOURCE : ndtv

 

Este chef estadounidense ha venido a Bihar y está aprendiendo a hacer litti chokha a samosa. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.