Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आखिर किस बात से लगता है डर? लाखों लोगों को हिम्मत देने वाली जया किशोरी को, जिसके बारे में सोचकर ही उन्हें आ जाता है तनाव

आखिर किस बात से लगता है डर? लाखों लोगों को हिम्मत देने वाली जया किशोरी को, जिसके बारे में सोचकर ही उन्हें आ जाता है तनाव

faridabadnews24By faridabadnews24January 26, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Jaya Kishori Dhirendra Krishna Shastri: प्रख्यात कथा वाचिका जया किशोरी के नाम से कौन परिचित नहीं होगा. वह देशभर में प्रसिद्ध कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं. उन्हें चाहने वालों की संख्या लाखों में है. वे भी जब कहीं कथा करने जाती हैं तो वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. उनकी ओजस्वी वाणी हजारों-लाखों लोगों को हिम्मत प्रदान करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि निजी जीवन में वे खुद भी डरती हैं. एक ऐसा डर, जिसके बारे में सोचते ही वे तनाव में आ जाती हैं. इस डर के बारे में एक बार उन्होंने खुद खुलासा किया था. आइए जानते हैं कि जया किशोरी को आखिर किस बात का डर सताता रहता है.

 

इस बात को सोचकर लगता है डर

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में जया किशोरी (Jaya Kishori) ने कहा था कि वह मां-बाप के बिना अपनी जिंदगी के बारे में कल्पना भी नहीं करती हैं. वे इस बात को सोचकर डरी रहती हैं कि लड़की होने की वजह से एक दिन उन्हें भी अपना घरबार छोड़कर किसी ओर के घर जाना होगा. इस बारे में सोचते ही वे तनाव में आ जाती हैं और फिर किसी काम में उनका मन नहीं लगता है.

 

शादी तो करेंगी लेकिन जब पूरी होगी ये शर्त

इंटरव्यू में वे कहती हैं कि उन्हें शादी से परहेज नहीं है लेकिन वे चाहती हैं कि शादी के बाद उनके मां बाप भी आसपास ही रहें. वे कहती हैं कि अगर उनकी शादी कोलकाता में ही तो ज्यादा बढ़िया रहेगा. ऐसा होने पर वे कभी भी अपने मां-बाप के घर आ-जा सकेंगी. अगर उनकी शादी कोलकाता से बाहर होती है तो उनकी शर्त होगी कि उनके मां-बाप भी कहीं आस-पास शिफ्ट हो जाएं. जिससे वह हमेशा उनके नजदीक रह सकें.

 

लोगों में जया किशोरी के प्रति बढ़ रही उत्सुकता

बता दें कि मध्य प्रदेश में बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के साथ उनकी जल्द ही शादी होने की सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी, जिसे धीरेंद्र शास्त्री मिथ्या करार दे चुके हैं. उनका कहना है कि इन कपोल-कल्पित बातों में कोई सच्चाई नहीं है. वहीं जया किशोरी की ओर से इस संबंध में अभी कोई खंडन सामने नहीं आया है. इन खबर के सामने आने के बाद लोगों में जया किशोरी (Jaya Kishori) के बारे में जानने की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Después de todo faridabadnews faridabadnews24 pensando en lo que se pone tensa. quien dio coraje a millones de personas
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.