
बेतिया. बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट के संचालन का खुलासा हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में देर शाम छापेमारी शुरू की गई. इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि छापेमारी में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, वहीं दो महिलाओं को मौके से मुक्त कराया गया है.
हालांकि, गेस्ट हाउस का मालिक मौके से फरार हो गया जिसके बारे में पुलिस पता लगा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली की मुफस्सिल थाना के पीपरा चौक के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है.
NEWS SOURCE : news18
