Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नास्त्रेदमस की वो भविष्यवाणियां जो सच साबित हुईं! लंदन की आग, परमाणु हमला और US राष्ट्रपति की हत्या… : Nostradamus Bhavishyavani

नास्त्रेदमस की वो भविष्यवाणियां जो सच साबित हुईं! लंदन की आग, परमाणु हमला और US राष्ट्रपति की हत्या… : Nostradamus Bhavishyavani

faridabadnews24By faridabadnews24January 27, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Nostradamus: भविष्यवाणियों को लेकर हमेशा इंसान में उत्सुकता रहती है. व्यक्ति जानना चाहता है कि भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है. फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर आज भी चर्चा होती है. वह कविताओं के जरिए भविष्यवाणियां लिखा करते थे. कहा जाता है कि जो घटनाएं सैकड़ों साल बाद होने वाली थीं, उनकी भविष्यवाणी नास्त्रेदमस ने अपने युग में कर दी थी. कुछ लोग दावा करते हैं कि नास्त्रेदमस की कुछ भविष्यवाणियां सच भी साबित हुई हैं. अब जानिए उन 5 भविष्यवाणियों के बारे में जिनके सच साबित होने पर वाद-विवाद चलता रहता है.

 

हेनरी-II की मौत

नास्त्रेदमस की पहली भविष्यवाणी हेनरी-II की मौत से जुड़ी हुई है. किंग हेनरी निजी रूप से नास्त्रेदमस को जानते थे. एक खत में नास्त्रेदमस ने उनका फ्रांस के अपराजेय के तौर पर जिक्र किया था. लेकिन हुआ इसके विपरीत. 40 साल की उम्र में हेनरी को दर्दनाक मौत मिली. एक प्रतियोगिता के दौरान सैनिकों का भाला चकनाचूर हो गया और उसके टुकड़े हेनरी की खोपड़ी और आंख में लगे. संक्रमण के कारण धीरे-धीरे उनको बेहद दर्दनाक मौत नसीब हुई. हालांकि कई लोग दावा करते हैं कि नास्त्रेदमस ने इसके बारे में एक कविता में पहले ही लिख दिया था. नास्त्रेदमस ने लिखा था, ‘जवान शेर, बड़े शेर को हरा देगा, वह सोने के पिंजरे से अपनी आंखें छिदवा लेगा, दो घाव एक क्रूर मौत देंगे.’

 

लंदन की आग

लंदन में लगी भयानक आग की भविष्यवाणी भी नास्त्रेदमस ने कर दी थी. उन्होंने कविता में लिखा था- लंदन में न्यायियों के खून से गलती होगी, बीस तीन छह बिजली से जल गया. बूढ़ी औरत ऊंची जगह से गिरेगी, एक ही समुदाय के कई लोग मारे जाएंगे. लंदन की इस आग में 66 लोग मारे गए थे. बीस तीन छह से कई लोग 20X3+6= 66 मानते हैं.

 

हिटलर पर नास्त्रेदमस ने कही थी ये बात

नास्त्रेदमस ने एक भविष्यवाणी हिटलर पर भी लिखी है. उन्होंने लिखा है-एक लड़का जो गरीबी में जिएगा और जुबान से एक बड़ी आर्मी की अगुआई करेगा. यह पूरे यूरोप से बाहर फैलेगी.’ इसी भविष्यवाणी में एक जगह Hister लिखा है, जो हिटलर जैसा लगता है. लोग मानते हैं कि वे हिटलर के उदय की बात कर रहे हैं.

 

हिरोशिमा-नागासाकी परमाणु हमला

भविष्यवाणी में एक जगह नास्त्रेदमस ने लिखा है- दो शहर में ऐसी आपदा आएगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई.’ लोग मानते हैं कि यह जापान के इन दोनों शहरों पर गिरे परमाणु बम को लेकर है.

 

यूएस राष्ट्रपति की हत्या

20वीं सदी की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या. नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी में लिखा है- ‘महापुरुष पर ऊपर से बुराई गिरेगी.’ दरअसल दूर से एक स्नाइपर ने केनेडी को मारा था. इसलिए इसको उनकी हत्या से जोड़ा जाता है. माना जाता है कि केनेडी के हत्यारे ने भी खुद को गोली से उड़ा लिया था.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Astro ataque nuclear y asesinato del presidente de los Estados Unidos... : Nostradamus Bhavishyavani Bhavisyavani faridabadnews faridabadnews24 Nostradamus Predictions
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.