Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मनोज अग्रवाल ने कहा लॉकडाउन में औद्योगिक छूट के नाम पर छलावा बंद करे भाजपा सरकार

मनोज अग्रवाल ने कहा लॉकडाउन में औद्योगिक छूट के नाम पर छलावा बंद करे भाजपा सरकार

faridabadnews24By faridabadnews24April 21, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने आज से लॉकडाउन में औद्योगिक इकाइयों को दी जाने वाली छूट को छलावा करार देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार छूट के नाम पर छोटे व्यापारियों को सब्जबाग दिखाने का काम कर रही है। कोरोना महामारी की वजह से पहले से ही आर्थिक संकट झेल रहे लघु एवं मध्यम व्यापारियों से साथ सरकार का ऐसा बर्ताव बेहद ही निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि आज जब ट्रांसपोर्ट की सारी सुविधाएं बंद हैं तो औद्योगिक इकाइयों को खोलने का क्या औचित्य बनता है? क्योंकि व्यापारी फैक्ट्री चलाने के लिए कच्चा माल लाएगा कहां से और तैयार किया हुआ माल अपने गंतव्य तक पहुंचाएगा कैसे ? जब सरकार ने औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी हुई बुनियादी गतिविधियों पर कोई निर्णय लिया ही नहीं है तो इसका फायदा व्यापारियों को कैसे मिलेगा, यह सोचने वाली बात है।

 

मनोज अग्रवाल ने आगे कहा कि उपरोक्त समस्त बातों को दरकिनार कर अगर सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देशों और औद्योगिक इकाइयों को खोलने की शर्तों व उसकी प्रक्रिया पर ही बात करें तो वह इतनी जटिल है कि छोटे व्यापारी तो दूर की बात हैं, बड़े- बड़े औद्योगिक घराने भी इन जटिल प्रक्रियाओं और भारी- भरकम शर्तों को बमुश्किल ही पूरा कर पाएंगे। सरकार को यह बताना चाहिए की जब ट्रांसपोर्ट सिस्टम ही बंद है तो काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी कैसे आएंगे और जाएंगे? इसके साथ ही कर्मचारियों और मजदूरों को वर्कशॉप के अंदर ही रखना और उनके खाने- पीने का इंतज़ाम करना बेहद ही मुश्किल काम है।

 

एक तरफ तो सरकार ने व्यापारियों के लिए किसी भी प्रकार के आर्थिक पैकेज का एलान न करके वैसे ही उनकी कमर तोडऩे का काम किया है और अब इन सरकारी जटिल प्रक्रियाओं ने व्यापारियों का मनोबल और गिरा दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार की मंशा वाकई में औद्योगिक इकाइयों को राहत देने की है तो तत्काल प्रभाव से उनके लिए ट्रांसपोर्ट सिस्टम के विकल्प तलाशे जाएं और परमिशन की जटिल प्रक्रिया को आसान किया जाए।

 

सरल पोर्टल पर स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए और व्यापारियों के लिए तत्काल एक हेल्पलाइन की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही कोरोना महामारी और लॉकडाउन से हुए नुकसान से उभरने हेतु हरियाणा के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को बिजली कनेक्शन पर लगाया जा रहा फिक्स्ड चार्ज खत्म किया जाए, केवल उपयोग के आधार पर ही बिल लिया जाए। इन उद्योगों द्वारा लिए गए बैंक लोन पर भी 6 महीनों के लिए ब्याज माफ़ी की छूट मिले।

faridabadnews24 Manoj Aggarwal said BJP government should stop cheating in the name of industrial exemption in lockdown
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खास, 25 सितंबर को पूरे हरियाणा में एक घंटा चलेगा ये खास अभियान

September 11, 2025

Haryana Assembly Election: हरियाणा में 10 से ज्यादा नेताओं के ‘अपनों’ को बनाया उम्मीदवार, परिवारवाद का आरोप लगाने वाली इस बार खुद बीजेपी फंसी!

September 11, 2024

Haryana BJP President: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला, हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष

July 9, 2024
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.