
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) शहर में पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के आरोप में रतलाम के BJP नेता गिरफ्तार किया गया है। रतलाम के ढोंढर से BJP नेता (BJP leader) विवेक पोरवाल गिरफ्तार हुआ है। घाटीगांव पुलिस ने विवेक को दुकान के बाहर से उठाकर कार में बैठाया। उस पर नागालैंड (Nagaland) से डोडा चूरा (doda sawdust) तस्करी (smuggling) कराने का आरोप है।

23 सितंबर 2022 को ग्वालियर पुलिस ने डोडा चूरा पकड़ा था। नागालैंड से इंदौर जा रहे ट्रक से 2 हज़ार किलो डूडा चूरा बरामद किया था।ट्रक ले जा रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डोडा चूरा नागालैंड के दीमापुर शहर से इंदौर ले जा रहे थे। ट्रक ला रहे दोनों आरोपी ऐरोप्लेन से नागालैंड पहुंचे थे। आगरा से गिरफ्तार ट्रक मालिक ने पुलिस के सामने राज खोला था। रतलाम के BJP नेता विवेक पोरवाल ने डोडाचूरा मंगवाया था। पुलिस ने लेनदेन के ट्रांजेक्शन और बातचीत के आधार पर विवेक को आरोपी बनाया था।
NEWS SOURCE : lalluram
