Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्यों फैमिली प्लानिंग से भाग रहे इन देशों के युवा? भारत की तुलना में कितना महंगा है जापान और चीन में रहना

क्यों फैमिली प्लानिंग से भाग रहे इन देशों के युवा? भारत की तुलना में कितना महंगा है जापान और चीन में रहना

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

India Inflation Population: पूरी दुनिया महंगाई, बेरोजगारी और घटती जन्मदर से जूझ रही है. दुनिया की कई महाशक्तियों के सामने ये चुनौतियां अब विकराल रूप ले चुकी हैं. हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो कुशीदा ने इस बात पर चिंता जताई थी कि कम जन्मदर के कारण उनका देश बिखरने की कगार पर पहुंच गया है. वहीं अमेरिका को पछाड़कर सुपरपावर बनने का ख्वाब पाले बैठा चीन भी गिरती जन्मदर की चुनौती से परेशान है. विशेषज्ञों का मानना है

 

कि अब युवा जोड़े फैमिली बढ़ाने में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. इसका एक अहम कारण महंगाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की तुलना में जापान में रहना 182 प्रतिशत तक महंगा है. वहीं चीन में 104 परसेंट. मकान का किराया, बच्चों की पढ़ाई और खाने-पीने की चीजों का खर्च. इन फैक्टर्स के कारण केवल गरीब देश ही परेशान नहीं हैं बल्कि अमीर देशों के लोग भी तकलीफ में हैं.  एशिया के इन दोनों दिग्गज देशों जापान और चीन में अब युवाओं के सोचने का स्टाइल बदल रहा है. उनकी प्राथमिकताएं चेंज हो रही हैं. आर्थिक हालात, सरकारी नीतियों और सामाजिक ढांचे की वजह से हालात ऐसे हो गए हैं कि इन देशों की आबादी में गिरावट आने लगी है.

 

 

जापान कितना महंगा है?

भारत की तुलना में जापान में दवाएं, ट्रांसपोर्टेशन, सब्जियां और रेस्टोरेंट में खाना बहुत ज्यादा महंगा है. जापान में मूवी टिकट के लिए 2200 रुपये, टूथपेस्ट के लिए 121 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. जबकि भारत में मूवी टिकट 650 रुपये और टूथपेस्ट 88 रुपये तक मिल जाता है. वहीं जापान में आलू 290 रुपये, जबकि टमाटर 394 रुपये किलो तक मिलता है. भारत में एक किलो आलू 32 रुपये और टमाटर 45 रुपये में मिल जाएंगे. जापान में बर्थरेट तेजी से गिरी है. 10 साल पहले हर साल जापान में 20 लाख बच्चे पैदा होते थे. अब 8 लाख पैदा हो रहे हैं. नौकरी और महंगाई की चिंता की वजह से 20-40 साल के लोग परिवार बढ़ाने से कतरा रहे हैं.

 

बात करें चीन की तो वहां भी बर्थरेट गिर रहा है. इस देश में 1980 से 2016 तक वन चाइल्ड पॉलिसी थी. हालांकि पॉलिसी में अब छूट दी गई है और लोगों को 3 बच्चे करने को कहा जा रहा है. लेकिन बढ़ती कॉस्ट ऑफ लिविंग के कारण लोगों की सोच नहीं बदल रही है. चीन में दूर स्थित गांवों में आबादी का घनत्व कम है जबकि इंडस्ट्रियल इलाकों में बहुत ज्यादा. इस कारण से हर रिसोर्स की कीमत वहां बढ़ रही है.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Child Birth China faridabadnews faridabadnews24 India Japan Population Why are the youth of these countries running away from family planning? How expensive is it to live in Japan and China as compared to India?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.