Self Add

मुंह दिखाई के दौरान बहू का चेहरा देख परिजनों के उड़े होश, ‘मैं जहर खाकर मर जाऊंगा’

IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश : (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां थाना हजरत नगर गढ़ी के कटोनी गांव की लड़के (Young Man) की बारात थाना कैला देवी के अमावती में गई थी। जहां पर हिंदू  (Hindu) रीति रिवाज से शादी (Marriage) की गई लेकिन, जब दुल्हन (Bride) घर पहुंची और मुंह दिखाई की रस्म के दौरान जब बहू का चेहरा देखा तो परिजनों के साथ-साथ लोगों के भी होश उड़ गए।

 

मुंह दिखाई की रस्म के दौरान बहू का चेहरा देख परिजनों के उड़े होश
आपको बता दें जब रिश्ता हुआ था तो लड़के ने छोटी बहन को पसंद किया था लेकिन, जब शादी की सारी रस्में की गई तो बड़ी बहन को दुल्हन बनाकर पेश कर दिया गया। रस्मों के दौरान दुल्हन ने लंबा घूंघट कर रखा था इसलिए किसी को उसकी पहचान नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि जिसके साथ रिश्ता तय किया गया था वह दुल्हन की छोटी बहन थी। जब इस बात की जानकारी दूल्हा और उसके परिजनों को लगी तो वे हैरान रह गए। उन्होंने शादी के दिन ही दुल्हन को वापस उसके घर भेज  दिया। धीरे-धीरे इस बात की सूचना पूरे गांव में फैल गई और फिर पंचायत बैठाई गई।

 

छोटी बहन की जगह बड़ी बहन से कर दी लड़के की शादी
मिली जानकारी के मुताबिक, दूल्हे के परिजनों द्वारा लड़की के परिजनों पर पक्षपात कर दुल्हन बदलने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की गई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और लगातार इस बारे में पंचायत की जा रही है। फिलहाल लड़के का कहना है कि वह मर जाएगा, जहर खा लेगा, लेकिन जिस से रिश्ता तय हुआ है उसी से शादी करेगा, मेरे साथ धोखा हुआ है। मंदबुद्धि से मेरी शादी करा दी। फिलहाल शादी की चर्चाएं आसपास के गांव में आग की तरह फैल गई और लगातार लोगों में अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं।

 

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea