Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्रीय राज्य मंत्री ने राजीव कॉलोनी में एक करोड़ 16 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया

केंद्रीय राज्य मंत्री ने राजीव कॉलोनी में एक करोड़ 16 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2023No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश, प्रदेश सहित फरीदाबाद में पिछले 8 सालों में अमूल कूल परिवर्तन हुआ है। गत 8 वर्षों के कार्यकाल में फरीदाबाद में जो तेजी से हाईवे और सड़कें बनी है उसके कारण फरीदाबाद की कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हुई है।
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज रविवार को राजीव कॉलोनी के वार्ड नंबर 1 में निवर्तमान पार्षद मुकेश डागर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने क्षेत्र की सरदारी व अन्य प्रतिष्ठित लोगों के हाथों द्वारा एक करोड़ 16 लाख के विकास कार्यों का नारियल तुड़वाकर शिलान्यास करवाया। इन विकास कार्यों में 22 लाख रुपए की लागत से सेक्टर 55 में बनाए गए 6 मिनी ट्यूबेल का उद्घाटन, लगभग 10 लाख रुपए की लागत से सेक्टर 55 में बनकर तैयार हुए ब्रम्हाकुमारी पार्क का उद्घाटन, सेक्टर 56 के श्मशान घाट में 24 लाख की लागत से होने वाले इंटरलॉकिंग टाइल का कार्य, करीब 23 लाख की लागत से सेक्टर 56 श्मशान घाट से प्रतापगढ़ गांव की ओर जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य सहित सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य भी शामिल है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में आए सभी लोगों को आभार प्रकट करते हुए कहा कि विकास के कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। इस क्षेत्र के लिए एक करोड़ 42 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट पास करा लिए गए हैं। जल्द ही इन पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 सालों की कड़ी मेहनत का परिणाम है जो देश और प्रदेश सहित फरीदाबाद भी विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है। उनके द्वारा लिए गए कड़े फैसलों और परिश्रम के कारण ही भारत 2027 तक दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा आमजन के लिए लाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण ही उन्हें 130 करोड़ लोगों का का आशीर्वाद प्राप्त है।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों द्वारा निवर्तमान पार्षद मुकेश डागर के माध्यम से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के समक्ष रखी समस्याओं को शीघ्र दूर करने तथा विकास कार्यों की मांग को पूर्ण करनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बहीन ब्लॉक समिति सदस्य विजय रावत, ब्लॉक समिति सदस्य जय सिंह, क्षेत्र की सरदारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Union Minister of State laid the foundation stone of the development works to be done at a cost of one crore 16 lakh in Rajiv Colony
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.