
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा (Harda) जिले से भाजपा नेत्री की हवाई फायरिंग (aerial firing) करते हुए वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर बंदूक चलाते हुए सुष्मिता राजपूत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपाई हैं.
दरअसल सुष्मिता राजपूत जनपद पंचायत टिमरनी के वार्ड क्रमांक 15 की सदस्य और भाजपा मंडल टिमरनी की उपाध्यक्ष है. एक कार्यक्रम के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग (aerial firing) करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. हालांकि मीडिया में बात आने के बाद उनकी तरफ से अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दी गई. इस मामले में जब भाजपा नेत्री सुष्मिता राजपूत से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि वह बंदूक उनके फूफा के नाम पर रजिस्टर्ड है.
इस पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य भार्गव ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता के मद में चूर है. उन्होंने कलेक्टर और एसपी से वायरल वीडियो के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है. उनके फूफा ने कैसे दूसरे को हवाई फायर के लिए बंदूक दे दी. इस पर जांच और उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
NEWS SOURCE : lalluram
