राष्ट्रीय महिला जागृति मंच दिल्ली शाखा द्वारा जरूरतमंदों में भोजन वितरण

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा संचालित मैन्स प्रोटेक्शन सेल व ह्यूमन राइट्स सेल द्वारा दिल्ली स्थित आईएसबीटी कश्मीरी गेट, हनुमान मंदिर, यमुना घाट पर 150 लोगों के लिए भोजन का प्रबंध। भोजन का प्रबंध दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालकिशन वशिष्ट जी ने किया। भोजन में 200 लोगो को चावल, दाल, सब्जी और रोटी वितरित की गई। भोजन के बाद कुछ जरूरतमंदों में कपड़े, जूते व चप्पल भी बांटे गए। इन कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण वशिष्ट जी, प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा जी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर महेंद्र नेताजी, प्रदेश मीडिया इंचार्ज संजीव शर्मा जी, प्रदेश सचिव राजेश कुमार उपस्थित थे।

 

संस्था के इस नेक कार्य के लिए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुधा आर्य दीदी जी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने दिल्ली टीम के इस नेक कार्य की सराहना की व भविष्य में भी ऐसे मानवता के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.