
Delhi NCR Crime: कुछ अरसा पहले देश की राजधानी (Capital)के ज़्यादातर मसाज सेंटर (Massge Center)देह व्यापार (Sex Trade)का अड्डा बन गए थे। ठीक उसी तर्ज पर अब दिल्ली और NCR के ज़्यादातर स्पा सेंटरों में सेक्स का कारोबार खुलेआम हो रहा है। पिछले 48 घंटों के दौरान पुलिस ने तीन अलग अलग जगहों पर छापा मारा। शिकायत मिली थी कि स्पा सेंटर में कुछ गलत हो रहा है। लेकिन जब पुलिस पहुँची तो उसने सब कुछ खुल्लम खुल्ला देख भी लिया। असल में देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़ गंज इलाक़े में मौजूद एक स्पा सेंटर पर अश्लील डांस के साथ साथ देह व्यापार के धंधे का भी खुलासा हुआ। असल में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की पुलिस को लंबे अरसे से इस बात की इत्तेला मिल रही थी कि पहाड़ गंज के स्पा सेंटर की आड़ में असल में बार डांस और देह व्यापार का धंधा खुलेआम चल रहा है…। तब पुलिस ने इस स्पा सेंटर में चल रहे धंधे को रंगे हाथों पकड़ने के लिए दो कॉन्स्टेबल को नकली ग्राहक बनाकर भेजा और साथ में भेजे पाउडर लगे नोट…
Sex Trade:स्पा सेंटर के भीतर इन दोनों पुलिसवालों को मोहम्मद तस्लीम नाम का एक शख्स मिला, जिसने दोनों की ख्वाहिश पूरी करने का भरोसा दिलाया और बताया कि मन चाही मुराद के एवज में दो हज़ार रुपये लग जाएंगे। पुलिस ने रुपये देकर अपनी टीम को भीतर बुलवा लिया और रंगे हाथों उस शख्स को दबोच लिया जो वहां दलाली का काम करता था। इसकेअलावा पुलिस ने पहाड़ गंज के एक क्लब में छापा मारा जहां देह व्यापार का धंधे के साथ साथ डांस बार जैसा माहौल था। वहां तीन लड़कियां बेहद कम कपड़ों में अश्लील डांसकर रहीं थी और उन्हें क़रीब 17 लोग शराब पीते हुए देख भी रहे थे। पुलिस ने अब इस क्लब के मालिक को पकड़ा है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। खुलासा है कि इससे पहले भी इस क्लब में एक बार छापा डाला जा चुका है। उस वक़्त क्या मिला था और क्यों ये क्लब फिर से गुलजार हुआ, पुलिस इसकी भी तहकीकात कर रही है।
Sex in Spa: इसी बीच गाज़ियाबाद के राजनगर में भी एक स्पा सेंटरपर छापा मारा और वहां चल रहे सेक्स के धंधे पर ताला लगाकर सील लगा दी। गाजियाबाद की कविनगर की पुलिस ने स्पा सेंटर चलाने वाले नईम अहमद के साथ साथ रिंकू को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन लड़कियों को देह व्यापार करने के इल्ज़ाम में पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई है कि ज़्यादा रुपये की लालच में नईम दूसरे स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों को अपने यहां लेकर आता था और उन्हें देह व्यापार करने को मजबूर कर देता ता। इसके अलावा वो ग्राहकों की सुविधा के मुताबिक उन्हें उनके ठिकाने पर भी भेजता था। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर के बारे में नईम अहमद ने सोशल मीडियाके जरिए ग्राहकों को बुलाता था और मसाज के नाम पर स्पा सेंटर में भीतर भेजता था और अंदर लड़कियां सौदेबाज़ी करती थीं। खुलासा ये भी हुआ है कि ये स्पा सेंटर पिछले तीन महीने से चल रहा था।
NEWS SOURCE : crimetak
