Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब खुद कर दिया बड़ा खुलासा, Bageshwar Dham Baba कितनी करते हैं कमाई?

अब खुद कर दिया बड़ा खुलासा, Bageshwar Dham Baba कितनी करते हैं कमाई?

faridabadnews24By faridabadnews24February 12, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Bageshwar Baba Income: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) कथा करके कितने पैसे कमाते हैं, उनके पास कितनी संपत्ति है, इसको लेकर अब तक कई आंकड़े पेश किए जा चुके हैं. लेकिन वो कथा-भागवत आदि से हर महीने कितनी कमाई कर लेते हैं, इसको लेकर अब उन्होंने खुद बड़ा खुलासा किया है. एक निजी टीवी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उनकी कमाई कितनी है? कथा-भागवत कराने के कितने पैसे चार्ज करते हैं. जब लोग समस्या लेकर उनके पास आते हैं तो वे उसके बदले में क्या लेते हैं? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है.

 

 

धीरेंद्र शास्त्री की इनकम कितनी है?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से उनके घर, गाड़ी और संपत्ति आदि से जुड़े कई सवाल पूछे गए. तब उन्होंने कहा कि हम किसी से कोई पैसा नहीं लेते हैं और हम ये बार-बार कह चुके हैं. हालांकि, हम श्रद्धालुओं से दक्षिणा लेते हैं. इसमें कोई बुरी बात भी नहीं है. उसका आप सदुपयोग करते हैं या दुरपयोग, उसपर यह निर्भर करता है. यदि हमें कोई कुछ अर्पण करता है तो गुरु होने नाते हम उसको स्वीकार कर लेते हैं. हम उस परंपरा से संबंध रखते हैं जहां शिष्य ने अपने गुरु को दक्षिणा के तौर पर अंगूठा दान में दे दिया था.

 

 

कमाई पर कही ये बड़ी बात

बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा के चलते हमें जो कुछ भी दिया जाता है, उसे हम ले लेते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी कोई तय कमाई नहीं है. इसकी वजह है कि उनका बिजनेस या कोई कंपनी नहीं चलती है. कोई कुछ चढ़ा जाता है तो ले लेते हैं. उसके पास संतों और करोड़ों सनातनियों का प्यार है. जितने सनातनी हैं, उनकी कमाई का उसी से आंकलन कर लीजिए.

 

 

धीरेंद्र शास्त्री का है ये दावा

बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर चमत्कार के नाम पर लोगों को धोखा देने और अंधविश्वास को बढ़ाने का आरोप लगा था. हालांकि, उन्होंने इन सभी आरोपों को नकार दिया है. धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि जब भी उनके पास कोई आता है तो उनको उसकी समस्या का पहले ही पता चल जाता है.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri faridabadnews faridabadnews24 how much does Bageshwar Dham Baba earn? Now he himself has made a big disclosure
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.