Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दूल्हे ने पूरा किया 75 साल की दादी का सपना, पलवल में हेलीकॉप्टर से हुई दलित बेटी की विदाई

दूल्हे ने पूरा किया 75 साल की दादी का सपना, पलवल में हेलीकॉप्टर से हुई दलित बेटी की विदाई

faridabadnews24By faridabadnews24February 12, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दलित समाज की बेटी की शादी के बाद हेलीकॉप्टर में विदाई इलाके के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई। हजारों लोग इन पलों को यादगार बनाने के लिए जीजीडीएसडी कॉलेज ग्राउंड में पहुंचे और दुल्हन के भाग्य की सराहना की। बता दें कि दूल्हे की 75 वर्षीय दादी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए नोएडा से हेलीकॉप्टर मंगाया गया था। नवविवाहित जोड़ें के साथ बुजुर्ग दादी कस्तूरी भी हेलीकॉप्टर में बैठकर वहां से रवाना हुई।

नवविवाहित जोड़े के साथ दादी ने भी की हेलीकॉप्टर की सवारी

दरअसल शनिवार को पलवल की दया बस्ती में रहने वाले दलित समाज की बेटी भावना की शादी लव के साथ हुई। इस दौरान शादी के बाद दुल्हन को ससुराल ले जाने के लिए खासतौर पर हेलीकॉप्टर मंगवाया गया था। इस दौरान हेलीकॉप्टर में दुल्हन की विदाई लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई। दूल्हे की बुजुर्ग दादी ने बताया कि उसका सपना था कि उसके पोते की दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर में हो। उनकी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उनके बेटे और पोते ने बाकायदा हेलीकॉप्टर की बुकिंग की और पलवल के जीजीडीएसडी कॉलेज ग्राउंड में हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया। इसक बाद नवविवाहिता दुल्हन भावना और दूल्हे लव के साथ उसकी बुजुर्ग दादी भी हेलीकॉप्टर में सवार होकर वहां से घर के लिए निकले। सैकड़ों लोगों ने इस दृश्य को यादगार बनाने के लिए अपने-अपने मोबाइल में भी कैद किया।

 

 

हेलीकॉप्टर को देखकर उत्साहित हुए लोग, पुलिस को करना पड़ा काबू

लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उत्साहित लोग बार-बार हेलीकॉप्टर के पास जा रहे थे, जिन्हें रोकना पुलिस के लिए काफी कठिन कार्य हो रहा था। दुल्हन भावना भी हेलीकॉप्टर में बैठने से पहले उसकी अनुभूति से काफी खुश हो रही थी।  इस दृश्य को देखकर लोग गरीब दलित बेटी के भाग्य की सराहना कर रहे थे।  दुल्हन पक्ष के लोग हेलीकॉप्टर में बेटी की डोली जाते देख बहुत खुश हुए।

 

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Dalit daughter's farewell by helicopter in Palwal faridabadnews faridabadnews24 The groom fulfilled the dream of 75-year-old grandmother
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.