
चौटाला परिवार को लेकर हरियाणा में इन दिनों खूब चर्चाएं हो रही हैं ऐसा लगता है मानो प्रदेश की राजनीति में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला से पौते डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने मुलाकात की थी। दुष्यंत ने अपने सोशल मीडिया एकांउट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी जिसमे वह अपने दादा के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेते नज़र आ रहे थे। वहीं अब JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेटे अजय चौटाला और पौते दिग्विजय उनसे मिलने के लिए गुरुग्राम पहुंचे।
दिग्विजय चौटाला ने शेयर की तस्वीरें
बता दें कि दिग्विजय चौटाला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे वह दादा ओपी चौटाला के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘प्रभु हमारी परीक्षा लेते हैं और वे ही हमें उसमें उत्तीर्ण होने की सामर्थ्य भी देते हैं।

जानकारी के अनुसार दिग्विजय चौटाला मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसलिए शायद दोनों नेताओं ने अपने पिता और दादा से आशीर्वाद लिया है।
इससे पहले डिप्टी सीएम ने लिया था आशीर्वाद
बता दें कि इससे पहले हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा ओपी चौटाला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। इन फोटोज को शेयर करते हुए दुष्यंत ने लिखा कि दादा जी से बात, आशीर्वाद के रुप में हाथ, मजबूत हौंसलों, चट्टान से इरादों का साथ। बताया जा रहा है कि यह तस्वीरें एक वैवाहिक समारोह के दौरान ली गई हैं। जिसमे हरियाणा के पूर्व सीएम और पूज्य दादा जी चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के पैर छूकर डिप्टी सीएम आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। यह तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी दुष्यंत चौटाला ने कैप्टन अभिमन्यु की बेटी की शादी में दादा से आशीर्वाद लिया था। हालांकि तब यह बात सुर्ख़ियों में आ गई कि चौटाला परिवार फिर से एक हो सकता है। लेकिन इसके बाद ओपी चौटाला का एक बयान सामने आया और उन्होंने कहा कि विद्रोहियों से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
NEWS SOURCE : chopaltv
