
दरअसल, मीरा जास्मिन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. वो अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रट कर रही हैं, उनका जन्म कुत्तापुज्हा में हुआ था. वो भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. वो मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म ‘Soothradharan’ से करियर की शुरुआत की थी. इसमें उनके साथ लोहिता दास नजर आए थे. दोनों के लिंकअप की भी खबरें खूब रही थी.

मीरा प्रोफेशनल लाइफ में एक सफल अभिनेत्री रही हैं. उन्होंने अपनी पहचान सुपरहिट और लेडी सुपरस्टार के रूप में उभरी हैं. साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी विवादित रही है. उनका शादी से पहले भी अफेयर रहा है. उनका नाम को-एक्टर लोहिता दास के साथ नाम जुड़ चुका है. हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था.

इसके बाद एक्ट्रेस का नाम फिल्म ‘Paadam Onnu: Oru Vilapam’ के को-एक्टर आर्यदन शौक़त के साथ जुड़ा था. दोनों साथ में फिल्म ‘पदम ओन्नू’ में साथ में नजर आए थे और इनकी कैमिस्ट्री फैंस को खूब पंसद आई थी. साथ इनके प्यार के चर्चे खूब रहे थे.

इसके बाद मीरा जैस्मिन का नाम 2005 में लोहिता दास के साथ जुड़ा था. हालांकि, एक्ट्रेस 2014 में तब शॉक्ड कर दिया जब उन्होंने दुबई बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर से त्रिवेंद्रम में अनिल से शादी की थी. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने विवादास्पद परिस्थितियों में शादी की थी. इनकी शादी क्रिश्चियन रिति-रिवाज से हुई थी.

अनिल से शादी के दौरान भी मीरा ने काफी हैडलाइन्स बटोरी थी. उन्होंने शादी करने के लिए पुलिस सुरक्षा भी मांगी थी. क्योंकि उन्हें डर था कि अनिल की पहली पत्नी के रिश्तेदार शादी में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. वहीं, बाद में जीकरण अधिकारियों की तरफ से भी इनकी शादी को रजिस्टर करने से इनकार कर दिया था.

इसके साथ ही मीरा जैस्मिन के पति अपनी पहली पत्नी से तलाक का सर्टिफिकेट पेश करने में नाकाम रहे थे. इस वजह से दोनों की शादी में बड़ा बवाल हुआ था. जैसे-तैसे शादी हुई तो मीरा ने एक्टिंग छोड़ दी और दुबई में सेटल हो गई थीं.

वहीं, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीरा पर ये भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने इगो की वजह से अपने कई प्रोजेक्ट्स छोड़ दिया. ये आरोप मनोज अलुंकल ने लगाया था और कहा था वो एक अच्छी अर्टिस्ट हैं मगर उनका इगो असहनीय है.

बहरहाल, अगर मीरा जैस्मिन की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘मकल’ (Makal) में देखा गया था. ये एक मलयालम फिल्म थी और इसमें उन्होंने जूलियट का रोल प्ले किया था. इसे 2022 में रिलीज किया गया था. (Photos- Meera jasmine Instagram)
NEWS SOURCE : news18
