Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सामने आया Video, बीच सड़क पर बेसबॉल बैट के साथ पृथ्वी शॉ की लड़की से हाथापाई

सामने आया Video, बीच सड़क पर बेसबॉल बैट के साथ पृथ्वी शॉ की लड़की से हाथापाई

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Prithvi Shaw: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को लेकर एक गंभीर मामला सामने आ रहा है. एक महिला फैन ने पृथ्वी शॉ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. यह सारा वाकया मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल से सामने आया है. जबकि पृथ्वी शॉ की तरफ से कहा गया है कि उन पर और उनके दोस्तों पर कुछ लोगों ने बेसबॉल के डंडों से हमला किया है. जबकि एक वीडियो में पृथ्वी शॉ डंडा लिए दिख रहे और उनकी लड़की से हाथापाई भी हो रही है. पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार बेसबॉल के डंडों से हमला किया गया. फिर आरोपियों ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठा केस करने की धमकी दी. सुरेंद्र ने 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

 

 

सपना ने लगाया पृथ्वी शॉ पर मारपीट का आरोप

इन 8 लोगों में से सना उर्फ सपना गिल और शोभित ठाकुर नामक दो लोगों की पहचान खुद होटल मैनेजर ने की और पुलिस को बताया. अब इसी मामले में सपना के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर ही मारपीट का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा, ‘सपना के साथ पृथ्वी शॉ ने मारपीट की है. पृथ्वी शॉ के हाथ में डंडा भी दिख रहा है. पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने पहले हमला किया था. सपना अभी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में है. पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जाने की परमिशन नहीं दी है.’ बता दें कि पृथ्वी शॉ का एक वीडियो और भी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है. सपना गिल इस दौरान पृथ्वी शॉ के हाथ में दिख रहे डंडे को पकड़ी नजर आ रही हैं.

 

 

सेल्फी लेने को लेकर हुआ पूरा विवाद

दरअसल, यह पूरा मामला बुधवार का है. जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ एक फाइव स्टार होटल में डिनर करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान यह सारा विवाद सामने आया. शिकायत के मुताबिक, डिनर के दौरान अज्ञात आरोपी पृथ्वी शॉ के पास आया और सेल्फी लेने की मांग करने लगा. शॉ ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली भी, लेकिन वही ग्रुप लौट आया और अन्य नामजद आरोपियों के साथ सेल्फी लेने को कहा.

पृथ्वी शॉ ने इस बार यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और परेशान नहीं करना चाहते. शिकायत के मुताबिक जब उन्होंने ज्यादा जोर दिया तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन किया और शिकायत की. मैनेजर ने उन लोगों को होटल से जाने के लिए कह दिया. इसके बाद वो सभी बाहर पृथ्वी शॉ का इंतजार करने लगे.

होटल से बाहर निकलने पर कार पर हमला

बाहर निकलने पर उन लोगों ने बेसबॉल के डंडे से पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार का शीशा तोड़ दिया. उस दौरान पृथ्वी शॉ कार में ही मौजूद थे. शिकायत में कहा कि पृथ्वी शॉ कार में थे, और हम कोई विवाद नहीं चाहते थे. इसलिए हमने पृथ्वी शॉ को दूसरी कार से भेजा. शॉ के दोस्त की कार को जोगेश्वरी के लोटस पेट्रोल पंप के पास रोका गया. जहां एक महिला ने आकर कहा कि अगर इस मामले को सुलझाना है तो उसे 50 हजार रुपये देने होंगे नहीं तो वह झूठे आरोप लगा देगी.

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews24 Prithvi Shaw's girl scuffle with baseball bat on the middle of the road Video surfaced
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.