
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व देशभर में 18 फरवरी को मनाया जाएगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचेंगे. शिव जी का जलाभिषेक करेंगे. इसके मद्देनजर दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कई रास्ते बंद किए गए हैं और कई रूट को डायवर्ट किया गया है. ये डायवर्जन और पाबंदियां 17 फरवरी को शाम 4 बजे से शुरू होकर 18 फरवरी तक लागू रहेंगी. ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने इसके लिए डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है. जान लें कि गोशाला अंडरपास से जीटी रोड तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रहेगी. इसके अलावा जीटी रोड पर भी गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा.
महाशिवरात्रि पर ये रास्ते रहेंगे बंद
बता दें कि लालकुआं की तरफ से मोहननगर जाने वाली सभी गाड़ियां जीटी रोड या हापुड़ तिराहा नहीं जा पाएंगी. ये गाड़ियां साजन मोड़ से विवेकानंद नगर फ्लाईओवर से होते हुए हापुड़ चुंगी, मेरठ तिराहा या फिर राजनगर एक्सटेंशन होते हुए निकलेंगी.
ये रूट होंगे डायवर्ट
– मोहननगर की तरफ से लालकुआं आने वाली सभी गाड़ियां हापुड़ तिराहा की तरफ से नहीं जा पाएंगी. इन गाड़ियों को राजनगर एक्सटेंशन या मेरठ तिराहा से एएलटी चौराहा, हापुड़ चुंगी से विवेकानंद नगर फ्लाईओवर होते हुए निकाला जाएगा.
– हापुड़ चुंगी से पुराना बस स्टैंड, हापुड़ तिराहा की तरफ वाहनों की आवाजाही नहीं होगी.
– हापुड़ा तिराहा से घंटाघर के मध्य भी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी. हल्के वाहनों को हापुड़ तिराहा से पुराना बस स्टैंड होकर निकाला जाएगा.
– वहीं, मेरठ तिराहा से लालकुआं के बीच आने-जाने वाली सभी तरह की गाड़ियां जीटी रोड से ना गुजरकर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से निकलेंगी. पुलिस प्रशासन का कहना है कि महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और शांति से मनाया जाए, इसके लिए सुरक्षा चाक-चौबंद है. लगातार निगरानी की जा रही है.
NEWS SOURCE : zeenews
